Health tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए गुस्से को काबू में रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है. ऑफिस की परेशानियां और घर की जिम्मेदारियां, ये सब हमारे अंदर तनाव और चिड़चिड़ापन पैदा कर सकते हैं. योग सिर्फ शरीर को फिट रखने का तरीका नहीं है, बल्कि यह हमारे मन को शांत करने और नकारात्मक भावनाओं से मुक्त होने में भी मदद करता है. जब गुस्सा बढ़ता है तो न केवल हमारे रिश्तों पर असर पड़ता है, बल्कि हमारा शरीर भी प्रभावित होता है. ऐसे में योग एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय के रूप में सामने आता है. जब भी आपको गुस्सा आए, प्रतिक्रिया देने से पहले 5-10 मिनट योग या प्राणायाम करें.
गुस्सा शांत करने वाले योगासन
बालासन
इस आसन के अभ्यास के लिए घुटनों के बल बैठें, आगे की ओर झुकें और माथा जमीन से लगाएँ. हाथ आगे या पीछे रखें. 1-3 मिनट तक गहरी सांस लें.

लाभ:
- मानसिक तनाव कम करता है
- नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करता है
- तुरंत शांति का अनुभव देता है
अनुलोम-विलोम प्राणायाम
एक नासिका से साँस अंदर लें, दूसरी से बाहर छोड़ें. 5-10 मिनट तक करें.

लाभ:
- मस्तिष्क में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाता है
- गुस्सा, चिंता और बेचैनी कम करता है
- भावनात्मक संतुलन बनाता है.
भ्रामरी प्राणायाम
आंखें बंद करें, गहरी साँस लें और साँस छोड़ते समय मधुमक्खी जैसी गुनगुनाहट करें.

लाभ:
- तुरंत दिमाग को शांत करता है
- क्रोध और तनाव कम करता है
- ब्लड प्रेशर संतुलित रखने में सहायक
वज्रासन
घुटनों के बल बैठकर एड़ियों पर बैठें. रीढ़ सीधी रखें और गहरी सांस लें.

लाभ:
- मन को स्थिर करता है
- धैर्य और संयम बढ़ाता है
शवासन
पीठ के बल लेटें, आँखें बंद करें और पूरे शरीर को ढीला छोड़ दें.

लाभ:
- शरीर और मन को पूर्ण विश्राम
- भावनात्मक तनाव में तुरंत राहत
इसे भी पढ़ें:-Yash की नई फिल्म टॉक्सिक का टीजर रिलीज, हर सीन में दिखा खौफ