Benefits of eating apple: सेब दुनिया के सबसे लोकप्रिय और पौष्टिक फलों में से एक है। कहावत “रोज़ एक सेब खाने से डॉक्टर दूर रहता है” में कुछ सच्चाई ज़रूर है, क्योंकि सेब आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। चाहे आप इन्हें ताज़ा खाएं, इनका जूस बनाएं या बेक करें, सेब को अपने दैनिक आहार में शामिल करने से आपके संपूर्ण स्वास्थ्य में काफी सुधार हो सकता है। आइए जानते हैं कि रोजाना सुबह एक सेब खाने से आपके शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
1. पाचन तंत्र में सुधार
सेब में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जिसे पेक्टिन कहते हैं। जब आप सुबह खाली पेट सेब खाते हैं, तो यह फाइबर आपके पेट को साफ करने में मदद करता है। इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है।
2. आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर
सेब में कैलोरी कम होती है लेकिन विटामिन, खनिज और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। एक मध्यम आकार के सेब में निम्नलिखित पोषक तत्व होते हैं:
- विटामिन सी: रोग प्रतिरोधक क्षमता और त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ाता है।
- फाइबर (4 ग्राम): पाचन और आंतों के स्वास्थ्य में सहायक।
- पोटेशियम: रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक होता है।
- एंटीऑक्सीडेंट: कोशिकाओं को क्षति से बचाते हैं
3. वजन को रखता है नियंत्रित
अगर आप बढ़ते वजन या मोटापे से परेशान हैं, तो सुबह खाली पेट सेब खाना शुरू कर दें। सेब में कैलोरी की मात्रा बहुत कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसे खाने के बाद काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं और वजन आसानी से कम होता है।
4. दिल को रखता है हेल्दी
इसमें मौजूद विटामिन सी खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं। खाली पेट सेब खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, जिससे दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
5. खून की कमी होती है दूर
शरीर में आयरन की कमी के कारण एनीमिया की बीमारी होती है, जिससे कमजोरी और थकान बनी रहती है। सेब में आयरन की अच्छी मात्रा होती है। रोजाना सुबह इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।
6.नजर होती है तेज
आज की ज़िन्दगी में अस्त-व्यस्त रहन-सहन और समय-असमय कुछ भी खाना-पीना आपको हर प्रकार से कमज़ोर कर रहा है। शरीर की हर चीज़ के जल्दी खराब होने का खतरा रहता है। बस इसी तरह जैसे ” सावधानी हटी और दुर्घटना घटी”। अब इसी को देखिये, आज बड़ों से लेकर बच्चे तक नज़र का चश्मा लगा रहे हैं। पता है आपको,आंखों की इस कमज़ोरी को सेब दूर कर सकता है। इसलिए आपको चाहिए कि अगर आंखों की रोशनी बढ़ानी है तो बच्चों के साथ साथ आपको भी रोजाना एक सेब जरूर खाना चाहिए।