अलसी और एलोवेरा जेल बालों को देती हैं मजबूती

Hair tips:आज के समय से  बढ़ते तनाव, प्रदुषण और खराब खान पान की कारकों के वजह से हमारे बालों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। खराबा खान पान और ज़्यादा तनाव लेने से बाल कमजोर और बेजान होने लगते हैं जिससे उनकी नेचुरल चमक गायब होने लगती है। तो अगर आपके बाल भी बहुत ज़्यादा फ्रिजी और बेजान हो जाते हैं तो उनकी प्राकृतिक चमक लौटाने के लिए आप अलसी और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों के लिए अलसी और एलोवेरा क्यों है फायदेमंद?

अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन E से भरपूर हैं। ये सभी पोषक तत्व बालों के नेचुरल चमक को लौटाती हैं और ग्रोथ को बढ़ाने में काफी मदद कर करते हैं। वहीं एलोवेरा जेल में विटामिन A, C और E भी होते हैं जो बालों को घना बनाने के साथ उन्हें जड़ से मजबूत बनाता है।

मिश्रण के मुख्य फायदे
  • गहरी नमी: अलसी और एलोवेरा दोनों ही हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर होते हैं, जो बालों के रूखेपन को अंदर से खत्म करते हैं
  • बालों का विकास: अलसी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई बालों को मजबूत बनाते हैं, जबकि एलोवेरा स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर बालों की ग्रोथ में मदद करता है
  • फ्रिज़ी बालों को कंट्रोल करना: यह मिश्रण बालों को मुलायम बनाता है जिससे उलझे और फ्रिज़ी बाल आसानी से मैनेज हो जाते हैं
  • स्कैल्प का बचाव: एलोवेरा के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प की खुजली और डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं
कैसे करें इस जेल का इस्तेमाल?
  • इस जेल का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने बालों को शैम्पू से अच्छी तरह से धोएं। 
  • धोने के बाद बालों को सुखाएं और फिर अलसी और एलोवेरा जेल के घोल को बालों में लगाएं।
  • अब इस केराटिन जेल को एक घंटे के लिए अपने बालों में लगाकर रखें। 
  • तय समय के बाद, बालों को फिर से अच्छी तरह से धोएं। मिनटों में आपके बाल चमकने और लहराने लगेंगे। हफ्ते में दो बारे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *