धार्मिक आस्था से जुड़ी है तुलसी की पूजा, जानिए घर के आंगन में लगे तुलसी का महत्व

Religion: हिंदू परंपराओं में तुलसी को धार्मिक आस्था से जोड़ा जाता है। पुराने भारतीय घरों की पहचान सिर्फ उनके आंगन और पारंपरिक बनावट से नहीं होती थी, बल्कि आंगन के बीच बना तुलसी चौरा इसका एक अच्छा उदाहरण था। आज आंगन भले ही छोटे हो गए हों, लेकिन आज भी बालकनी और छत पर तुलसी लगाने की परंपरा कायम है। तुलसी की पूजा धार्मिक आस्था से जुड़ी है।

बता दे किपुराने समय के भारतीय घरों में खुला आंगन घर की बनावट का महत्वपूर्ण हिस्सा हुआ करता था। यहां धूप और हवा आसानी से पहुंचती थी। इसी जगह तुलसी का पौधा रखने से उसे पर्याप्त रोशनी मिलती और परिवार के लोग उसकी नियमित देखभाल करते थे।

तुलसी चौरे की देखभाल केवल धार्मिक कर्मकांड तक सीमित नहीं थी। सुबह आंगन की सफाई, पानी का छिड़काव और तुलसी को जल देने जैसी आदतों ने स्वच्छता को भी दिनचर्या का हिस्सा रहा है। शाम को दीपक जलाने की परंपरा से परिवार के दिन का एक निश्चित क्रम भी बना रहता था।

तुलसी की तेज सुगंध और इसमें मौजूद प्राकृतिक यौगिकों के कारण इसे पारंपरिक रूप से कीटों को दूर रखने वाले पौधों में शामिल किया जाता है। पुराने समय में मच्छरों और दूसरे कीड़ों से बचने के आधुनिक साधन सीमित थे, इसलिए घर के आसपास तुलसी और दूसरे सुगंधित पौधे लगाए जाते थे।

हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र पौधा माना जाता है और भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल का विशेष महत्व है। धार्मिक जुड़ाव ने तुलसी को घर में विशेष स्थान दिलाया। तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल चाय या काढ़े में करते हैं। मौसम बदलने पर गले की खराश या सामान्य सर्दी-जुकाम में इसे घरेलू उपाय के तौर पर अपनाते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *