जन्माष्टमी के दिन 20 राज्यों में बैंक बंद, जानें आपके शहर में खुलेंगे या नहीं

bank holiday: इस साल 4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाया जाएगा और इसके साथ ही देश के कोने-कोने में मटकी फोड़ने का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस दिन शुक्रवार को देश के कई सारे शहरों में बैंक की छुट्टी है. इस दिन सरकारी छुट्टी माना जाता है। 

कहां- कहां बंद रहेगे बैंक

बता दें कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।

वही. शुक्रवार को बैंक बंद रहेगा लेकिन ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. छुट्टी होने के बावजूद पूरे दिन इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी ऑनलाइन सेवाएं मिलती रहेंगी और आपका काम नहीं रुकेगा। बस कुछ जगहों पर बैंक बंद होने की वजह से कागजी कामकाज नहीं कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *