जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको दूसरों की मदद करके सुकून मिलेगा, इससे मन में प्रसन्नता रहेगी। रात्रि के समय आज आपके परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है, जिससे आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती है। आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिनको देखकर आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है और आपके शत्रुओ की संख्या बढ़ सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। आज आपको अपनी वाणी में मधुरता रखनी होगी, तभी आप अपने कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा बनाने में कामयाब रहेंगे।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। यदि लंबे समय से आपके कुछ कार्य अधूरे पड़े हैं, तो आज आप उन्हें पूरा करने के लिए समय निकालेंगे। रात्रि के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज परिवारजनों के साथ हंसी मजाक मे पूरा दिन व्यतीत करेंगे, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। दोपहर के समय आज आपको अपने व्यापार से संबंधित शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज आपको कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने पिता जी के आशीर्वाद की आवश्यकता होगी, तभी आप अपने बिजनेस की योजनाओं को आगे बढ़ा पाएंगे, जिससे आपको लाभ होगा। आज आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति करेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन आपको दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है। सायंकाल के समय आज किसी महान पुरुष के दर्शन से आज आप का मनोबल बढ़ेगा। यदि आप नौकरी में परिवर्तन का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आज आपको अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी। यदि आज आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें, क्योंकि भावुकता में लिए गया निर्णय बाद में परेशानी दे सकता है। व्यवसाय की योजनाओं को आज गति मिलेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा के लिए जा सकते हैं। आज आपकी राज्य व पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आप अपने किसी जरूरतमंद मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। संतान के प्रति दायित्वों की आज पूर्ति होगी। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी आज दूर होगी। राजनीति क्षेत्र में आज आशातीत सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आपके जन समर्थन में भी बढ़ोतरी होगी। सायंकाल का समय आप अपने प्रियजनों के साथ व्यतीत करेंगे। आज आपकी सेहत नरम-गरम रह सकती है, इसलिए बाहर के खाने-पीने से दूर रहें। व्यवसाय में आज आपके लिए उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आपके लंबे समय से कुछ कार्य रूके हुए हैं, तो वह आपके भाई की मदद से आज पूरे होंगे।

कन्या राशि: आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगा। यदि आप अपने व्यवसाय में कुछ नई-नई तकनीकों का प्रयोग करना चाहते हैं, तो आज कर सकते हैं। रचनात्मक कार्य में आज आपका मन लगेगा। घर गृहस्ती में यदि कोई समस्या पैर पसारे हुए थी, तो उसका आज का समाधान हो सकता है। व्यवसाय में आज किसी मित्र से मदद मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज अपने गुरुजनों की मदद की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि लेकर आएगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण करना होगा, नहीं तो वह आपका नुकसान करवा सकती है, इसलिए यदि आज किसी अधिकारी से कहासुनी होती है, तो आप अपने क्रोध पर काबू रखें। आज आपको हर कार्य में सानिध्य पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होगा। संतान के भविष्य से संबंधित कुछ योजनाओं पर आज विचार विमर्श कर सकते है।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आपके लिए चारों ओर से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, इसलिए आज आप उन्हीं कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, जिनसे आपको भरपूर लाभ हो। यदि आज आप कोई दुकान व मकान खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपके धन सम्मान और यश कीर्ति में भी वृद्धि होगी, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सायंकाल के समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति भी उत्पन्न होती है, तो आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो आप के सभी कार्य बिगड़ सकते हैं।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपनी गृह उपयोगी वस्तुओं पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। यदि आज किसकी प्रिय जन को धन उधार देना पड़े, तो सोच विचार कर दें क्योंकि इसके वापस मिलने की संभावना कम है। कोट कचहरी से संबंधित यदि कोई मामला चल रहा है, तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है। आज आपके सांसारिक सुख के साधनों मे वृद्धि होगा, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में नियंत्रण बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। व्यवसाय में यदि परिवर्तन की योजना बन रही है, तो उसमें आज आपको लाभ होगा। आज आप अपने व्यापार में किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगी। सायंकाल के समय धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसमें आज आपको भरपूर लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ कष्टदायक रहेगा। आज आपको कुछ शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप तुरंत डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। यदि आज आप कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो किसी वरिष्ठ सदस्य से राय अवश्य लें, नहीं तो बाद में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से आज कोई वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिसे देखकर आपके कुछ शत्रु परेशान रहेंगे और वह आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

मीन राशि: आज के दिन आपका दांपत्य जीवन आनंद दायक बीतेगा। आज आप पास व दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन आज आपकी किसी प्रिय वस्तु के चोरी व खोने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। व्यवसाय में तरक्की होने से मन में प्रसन्नता रहेगी, जिससे आप अपने घर परिवार में किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। संतान को आज कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, जिससे आप थोड़ा परेशान नजर आएंगे। अधूरे कार्यों को पूरा करने का भी आज आपको मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *