व्हाट्सएप पर किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की जानकारी

वाराणसी। अब किसानों को व्हाट्सएप पर आधुनिक खेती की जानकारी मिलेगी। इसके लिए कल्लीपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र ने ब्लाक स्तर पर उद्यान, कृषि, पशुपालन से जुड़े प्रगतिशील किसानों का अलग अलग ग्रुप बनाएगा। इसके माध्यम से खेती से जुड़ी नई तकनीकी और योजनाओं की जानकारी किसानों तक सीधे पहुंचेगी। कृषि विज्ञान केंद्र के औद्यानिक वैज्ञानिक डॉ. नवीन कुमार सिंह ने बताया कि कृषि, उद्यान, पशुपालन, मधुमक्खी पालन की आधुनिक तकनीकी जानकारी अब व्हाट्सएप पर ही मिलेगी। इसके लिए जिले प्रत्येक ब्लाक के किसानों का अलग ग्रुप बनाया जाएगा। केंद्र द्वारा पहले ही एक मधुमक्खी पालकों के किसानों का एक ग्रुप है। जिसके माध्यम से किसानों को मौन पालन से जुड़ी तमाम जानकारियां दी जाती है। अब कृषि, उद्यान, पशुपालन, फसल सुरक्षा, सब्जी उत्पादन, फसल उत्पादन से जुड़ी तमाम तकनीकी जानकारी के लिए ग्रुप तैयार किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार जागरूकता अभियान भी शुरू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *