विश्व पर्यावरण दिवस एवं सीएम योगी के जन्मदिन पर भाजपाजनों ने किया पौधरोपण

गाजीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने निष्ठा को व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनपद वासियों की ओर से जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संकट के बावजूद प्रदेश के विकास मानक को पूर्ण किया है। उन्होंने आक्सीजन के प्राकृतिक पूर्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण पर जोर देते हुए महत्वपूर्ण बताया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन पर शनिवार को जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पूनम मौर्य के द्वारा अशोक एवं चितवन का पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश भारद्वाज, जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, सिद्धार्थ राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, आई टी संयोजक कार्तिक गुप्ता, सुनील यादव, पियुषकान्त मौर्या, अशोक कुशवाहा, अभिषेक राय, शुभम, अनमोल आदि उपसिथत रहे। वहीं सरैया छावनी लाईन में जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय के द्वारा विश्‍व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अशोक, आम, नीम, बरगद के कुल दस पौधे लगाए गये। इस अवसर पर अच्छे लाल गुप्ता, आई टी संयोजक कार्तिक गुप्ता, अशोक मौर्या, सुनील यादव सहित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *