वाराणसी। जापान और भारत की दोस्ती के प्रतीक रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर का लोकार्पण 15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस दौरान जापानी दल भी होगा। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा का वीडियो संदेश भी सुनाया जाएगा। उनके वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़ने की भी संभावना जताई जा रही है। चर्चा यह भी है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे भी इस कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं। सेंटर पर बने तीन मिनट का ऑडियो विजुअल को दिखाया जाएगा। यहां करीब 500 प्रबुद्धजनों के साथ संवाद भी होगा। परिसर में पीएम रुद्राक्ष का पौधा लगाएंगे। जापानी फूलों की सुगंध रुद्राक्ष में फैलेगी। 2015 में वाराणसी को यूनेस्को के सिटीज ऑफ म्यूजिक से नवाजा गया था। शिल्पियों की थाती वाले शहर को कला की प्राचीन नमूनों से परिचित कराया है। इसमें बड़े म्यूजिक कंसर्न, कांफ्रेंस, नाटक, प्रदर्शनी आदि के कार्यक्रम आला अधिकारियों के साथ एसपीजी लगातार चक्रमण और भ्रमण कर यहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगी रही। पांच फ्लैग पोल में तीन पर भारत और दो पर जापान का झंडा लगाया गया। बाहर एलईडी स्क्रीन लगाई गई। अंदर जब कार्यक्रम होगा तो बाहर खड़े लोगों को पता चलेगा कि क्या कार्यक्रम हो रहा है।