लखनऊ। शहर की सीवर और पेयजल समस्याओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। इस मामले में शासन के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी की ओर से जल निगम के प्रबंध निदेशक और नगर आयुक्त से जवाब मांगा है। साथ ही आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। जल निगम की लापरवाही का खामियाजा काशी की जनता को भुगतना पड़ रहा है। यही कारण है कि बीते कई सालों से पेयजल और सीवर की व्यवस्था नहीं सुधर रही है। इस मसले पर अब शासन भी गंभीर हो गया है। शासन की लगातार निर्देश के बाद भी जल निगम की कार्यशैली में अब तक बदलाव नहीं हुआ है। अब शासन कार्रवाई के मूड है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई होगी।