पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रथयात्रा से किया चुनाव का आगाज, जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रथयात्रा से बुधवार को चुनाव अभियान का आगाज कर दिया। वह लखनऊ से उन्नाव के लिए रथ लेकर निकले। रास्ते में सपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्नाव में अखिलेश यादव ग्राम सरौसा स्थित मनोहर लाल इंटर कॉलेज में पूर्व मंत्री मनोहर लाल की मूर्ति अनावरण करेंगे। इसके साथ ही सपा ने यूपी चुनाव के लिए प्रचार अभियान का आगाज कर दिया। सपा रणनीतिकारों के अनुसार पहले चरण में महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हुए अत्याचार और कोविड अव्यवस्था को मुद्दा बनाया जाएगा। रथयात्रा के दौरान इन मुद्दों को उठाया जाएगा और जनता से समर्थन मांगा जाएगा। साथ ही सपा सरकार में हुए कार्यों से जनता को वाकिफ कराया जाएगा। यह भी समझाया जाएगा कि भाजपा सरकार ने किस तरह से सपा शासनकाल में हुए कार्यों को अपनी उपलब्धि के रूप में भुना रही है। बुधवार की रथयात्रा के बाद गांव-गांव चलो अभियान शुरू होगा। इसमें अलग-अलग गांवों की जिम्मेदारी पार्टी नेताओं को सौंपी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *