पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर के साथ युवक को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के ट्रैक्टर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया। मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में जिला पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में दिलदानगर थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक पवन कुमार पुलिस टीम के साथ सुबह ताजपुर कुर्रा बिहार बार्डर पर वाहन चेकिंग करे थे। इसी दौरान करीब आठ बजे एक ट्रैक्टर को रोका। पूछताछ में पता चला कि उक्त ट्रैक्टर चोरी का है। पुलिस ने बदायूं जिले के विल्सी थाना के कुधौनी निवासी सूरज राम को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि बरादम ट्रैक्टर के संबंध में स्थानीय थाना में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक के साथ कांस्टेबल कोमल सिंह, कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार यादव, कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव और कांस्टेबल विजय कुमार सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *