अगले सप्ताह से दिल्ली में फिर सक्रिय होगा मानसून

नई दिल्ली। दिल्ली में मानसून दो दिन का ब्रेक लगने के बाद अगले सप्ताह फिर सक्रिय होगा। इस कारण से 21-22 सितंबर को बारिश की संभावना जताई जा रही है। इससे अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23-24 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम केबदलने से खासकर रात का तापमान गिरेगा, जिससे कि हल्की ठंड का अहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में दो मौसमी चक्रवात की स्थितियां बन रही हैं। इस कारण से पूर्वी, मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में ज्यादा बारिश की संभावना है। शनिवार को धूप निकली लेकिन गर्मी का अहसास नही हुआ। आसमान में बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी चलती रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम व न्यूनतम तापमान रिज केंद्र पर रहा। इस केंद्र पर अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मयूर विहार केंद्र पर अधिकतम तापमान 31.5 और जाफरपुर में अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अब मौसम में परिवर्तन होने लगेगा। 22 सितंबर केबाद तापमान में गिरावट होने लगेगी। वहीं 23 व 24 सितंबर को भी हल्की बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *