आज हो सकता है पंजाब मंत्रिमंडल का विस्‍तार

पंजाब। पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार के मंत्रियों का फैसला आज नई दिल्ली में पार्टी आलाकमान के दरबार में होगा। इसे लेकर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बुलावे पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुरुवार शाम दिल्ली पहुंच गए। मंत्रियों के चयन को लेकर आज उनकी राहुल गांधी और सोनिया गांधी से चर्चा होगी। माना जा रहा है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चंडीगढ़ लौटकर अपने मंत्रियों के नामों का एलान कर देंगे। कैप्टन मंत्रिमंडल में शामिल कई नेताओं की छुट्टी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *