भाई दूज का पर्व पर जानिए शुभ मुहूर्त…

नई दिल्ली। आज भाई दूज का त्योहार है। कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। रक्षाबंधन की तरह ही यह त्योहार भी भाई-बहन के लिए बेहद खास है। भाई दूज पर बहन भाई का टीका करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। ये प्रथा सदियों पुरानी है। इस दिन बहन भाई को अपने घर बुलाती हैं और उन्हें अपने घर भोजन कराती हैं, इसके बाद उन्हें सूखा नारियल देकर उनकी सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना करती हैं। ऐसी मान्यता है कि भाई दूज के दिन बहनों के घर भोजन करने से भाई की उम्र बढ़ती है। भाई दूज शुभ मुहूर्त:- भाई दूज 06 नवंबर 2021 दिन शनिवार, कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि आरंभ: 05 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को रात 11:14 मिनट से। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि समाप्त: 06 नवंबर 2021 दिन शनिवार को शाम 07:44 मिनट पर। भाईदूज पर तिलक का समय: दोपहर 01:10 मिनट से शाम 03:21 बजे तक रहेगा। तिलक अवधि: कुल मिलाकर 2 घंटा 11 मिनट की रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *