गंभीर स्तर में पहुंची दिल्ली की हवा…

नई दिल्‍ली। दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा को सुधारने के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद भी दिल्ली की हवा बेहद खराब स्तर में बनी हुई है। दिल्ली के आनंद विहार इलाके का एक्यूआई मंगलवार की सुबह 433 दर्ज किया गया, जो गंभीर स्तर में है। अशोक विहार इलाके का 411 एक्यूआई दर्ज किया गया, जो गंभीर स्तर में है। चिंता की बात ये है कि दिल्ली के कई इलाकों का एक्यूआई 400 के पार चला गया है। वहीं, कुछ इलाके में 300 के ऊपर दर्ज किया गया है। वहीं सफर का पूर्वानुमान है कि हवाओं की चाल बदलने से अगले दो दिनों में प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। उधर एनसीआर के गाजियाबाद की हवा बहुत खराब स्तर में बनी हुई है। यहां का एक्यूआई 335 दर्ज किया गया। गुरुग्राम की भी आबोहवा बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। एक्यूआई 332 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा की भी हवा बहुत खराब स्तर में है। एक्यूआई 317 दर्ज किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *