जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक रहेगी। आज आपको अपने करियर में तरक्की देखने को मिलेगी। यदि आप प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपको कोई दूसरा अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिसमें आपको वेतन वृद्धि तथा पदोन्नति प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहेगा। आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जो आपकी पद प्रतिष्ठा में चार चांद लगाएंगे और आज आपको सरकार द्वारा भी सम्मानित किया जा सकता है। आज आप अपने दिन का कुछ समय आध्यात्म के कार्य में भी बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज छोटे व्यापारियों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में भी कुछ बदलाव करने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपको उसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। गृहस्थ जीवन में आज कुछ गिले-शिकवे उत्पन्न हो सकते है, जिसके कारण आप अपने साथी से नाराज हो सकते हैं। यदि आपकी बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज किसी मित्र की मदद से समाप्त होगी। विद्यार्थियों को आज मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यो द्वारा उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत में थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन दोपहर तक स्थितियां अच्छी होंगी। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो हो सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिनमान आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खर्चों में एकदम से तेजी आएगी जो शाम तक आपको परेशान कर सकती है, लेकिन धैर्य रखने से बात बनेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। बेवजह की बातों को दिमाग से ना लगाएं। किसी से झगड़ा ना करें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिनमान मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार की चिंताओं को दूर करने की कोशिश करें और जिन बुजुर्गों की सेहत बिगड़ रही है, उनके लिए भी थोड़ा ध्यान रखें। संतान के प्रति थोड़ा चिंता होनी जायज है, लेकिन उन्हें अपना कर्म करने दें। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया है। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। भाई बहनों के साथ वक्त बिताने के बाद परिवार में जरूरतों को समझते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। आज का ज्यादातर समय घर वालों के साथ बिताना पसंद करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। कामों में आंशिक सफलता मिलेगी। भाग्य ठीक-ठाक रहेगा, जिससे काम बन जाएंगे। इनकम ठीक होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। ट्रैवलिंग में वक्त लगेगा। कुछ दोस्तों से लंबे समय तक ना मिलने के कारण आज मिलना जुलना होगा जिससे मन हल्का होगा। काम के सिलसिले में आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिनमान आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर खींचातानी हो सकती है, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानी भी होगी, लेकिन कोशिश करने से समाधान निकल जाएगा और समस्याएं दूर होंगी। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा लेकिन फिर भी अपने बारे में सोचेंगे और अपनी गलतियों के बारे में भी विचार करेंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिनमान आपके लिए सामान्य रहेगा, बस आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। कुछ बेवजह के खर्चे होंगे और आपकी सेहत पर भी खर्च हो सकता है। आवश्यक दवाइयां जरूर लेकर आएं और किसी तरह की कोई लापरवाही ना करें। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम ठीक-ठाक रहेगी।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव में कमी आएगी। सेहत अच्छी रहेगी। किसी उद्देश्य को लेकर दिन की शुरुआत करेंगे और उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *