पीएम मोदी ने रूद्रपुर में जनसभा को किया संबोधित…..

उत्‍तराखंंड। विधानसभा चुनाव से ठीक दो दिन पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूद्रपुर पहुंचे हैं। यहां पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। संबोधन से पहले प्रधानमंत्री ने जय मां नैना देवी, मैं मानस खंड पवित्र भूमि से यहां के देवताओं को नमन किया।

उन्‍होंने कहा कि यहां की धरती गुरूनानक के चरणों से पवित्र हुई है। मैं वीर ऊधमसिंहनगर को नमन करता हूं। यहां मिनी इंडिया की झलक दिखती है। हिंदुस्तान का कोई कौना नहीं होगा, जहां के लोग यहां नहीं रहते हों, यहां अपना भाग्य आजमाने नहीं आते हों। आप एक भारत-श्रेष्ठ भारत की जीवंत तस्वीर हैं।

आपने उत्तराखंड में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार पर मुहर लगा दी है। कहा कि आज उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। मेरी भी यहां आज आखिरी प्रचार सभा है। यहां की भीड़ देखकर लग रहा है कि आप यहां मुझे धामी सरकार के शपथ ग्रहण का निमंत्रण देने आएं हैं।

14 फरवरी को आपको कमल के निशान पर बटन दबाना है। कोरोना के चलते लग रहा था कि, ऐसी भव्य रैली संभव नहीं हो सकेगी। लेकिन आप लोगों ने इसे मुमकिन कर दिखाया है। यहां शत प्रतिशत आबादी का वैक्सीन की सिंगल डोज लग चुकी है। इसके लिए मैं आपको और सीएम धामी को बधाई देता हूं। उन्होंने पहाड़ के दुर्गम गांवों तक भी वैक्सीन पहुंचाई।

पीएम मोदी ने कहा कि आप उन लोगों को पहचानते हैं कि जो लोग कह रहे थे कि ऐसा संभव नहीं हो सकेगा। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत की कोरोना वैक्सीन को बदनाम किया। इन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकी अगर वैक्सीन लगने से सबकुछ पटरी पर आ जाएगा तो मोदी को बुरा-भला कैसे कहेंगे।

वहीं कोरोना के इस काल में डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड में विकास को भी रफ्तार दी है और गरीबों की भी चिंता की है। इतना बड़ा संकट आया, लेकिन यहां के तराई क्षेत्र से लेकर, पहाड़ों में बसे लोगों तक, किसी भी गरीब को भूखे नहीं सोने दिया।

उन्‍होंने कहा कि हम यहां हाईवे और एयरपोर्ट बना रहे हैं। पर्वत माला के तहत राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में रोपवे कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी। नए मेडिकल कॉलेज और डिग्री कॉलेज खुलेंगे।

उन्‍होंंने कहा कि ऊधमसिंहनगर में कई बंगाली परिवार रहते हैं। मैं पुष्कर सिंह धामी को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने पुनर्वासित बंगाली के जाति प्रमाण पत्र से ‘पूर्वी पाकिस्तान’ का उल्लेख हटाने का फैसला किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने देश की संस्कृति को कभी नहीं पहचाना आज उन्हें विरासत याद आ रही है। उन्हें अचानक उत्तराखंड की संस्कृति याद आ रही है। ऐसे लोग भारत को भी राष्ट्र मानने को तैयार नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा कि जो भारत को देश नहीं मानते वे लोग उत्तराखंड को तबाह करने के लिए आए हैं। हम देवत्व के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने देंगे। इस बार आपको अपने वोट से तुष्टिकरण के मंसूबे को चूर कर देना है। आपको कांग्रेस के हर झूठ, षड़यंत्र का जवाब देना है।

हर राज्य में लोग कांग्रेस को लोग लगातार नकार रहे हैं। अलग-अलग राज्यों में यही हो रहा है। बंगाल, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तरा प्रदेश, बिहार, गुजरात में कांग्रेस दशकों से सत्ता से दूर है। उत्तराखंड के पास भी अवसर हैं। कुछ लोगों का यही नियम है कि वादे करो और सरकार बनाओ। इसके बाद घोटाले करो।

विपक्षी दलों की ओर से इस बार भी जो वादे किए हैं वे झूठ पुलिंदा है। वे 40 साल से गरीबी हटाओ की बात करते हैं, लेकिन वे गरीबी नहीं हटा पाए। वे गरीबों को ही हटाने की बात करते हैं। उन्होंने लोगों को पलायन के लिए मजबूर किया, मुफ्त सिलिंडर नहीं दे पाए। शौचालय नहीं बने, नल से जल की सुविधा नहीं दे पाए।दो दिन तक रहता है तो कुछ पार्टी प्रत्याशियों को ऑक्सीजन मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *