जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की पूरी संभावना है। यदि व्यापार कर रहे लोग किसी व्यक्ति बैंक संस्था या बैक आदि से उधार लेना चाहते हैं,तो वह उन्हें आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने पुराने मित्रों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों में आकर यदि कहीं निवेश की योजना में धन लगाएंगे,तो धन फंस सकता है। आपको अपने कुछ दैनिक कामों को भी समय रहते पूरा करना होगा। यदि नहीं किए,तो परिवार के सदस्यों से आपको डांट खानी पड़ेगी।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। किसी काम में विनिमय करना पड़े,तो दिल खोलकर करें,आगे चलकर आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता कुछ प्रभावित रहेगी और व्यस्तता के कारण आप परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आपको मीठी वाणी का प्रयोग करके ही अपने जूनियर से काम निकालना होगा,नहीं तो आपको अधिकारियों से भी डांट खानी पड़ सकती है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। संतान की फिजूल खर्चे की आदत पर आपको लगाम लगानी होगी। कुछ क्रियाकलापों में भी व्यवधान आ सकते हैं,लेकिन परिवार में किसी सदस्य को आज विदेश से नौकरी का ऑफर आ सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत है, उन्हें महिला मित्रों से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह उनके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकती है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज अच्छे भोजन का आनंद उठाएंगे। परिवार में प्रेम की और एकरूपता की वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में खुशी भरा दिन रहेगा और जीवन साथी से प्रेम की वृद्धि होगी। परिवार में थोड़ा सा तनाव रह सकता है, जिससे मन थोड़ा दुखी होगा। कार्य क्षेत्र में सफल दिन होगा, जिससे आपके काम की तारीफ होगी। विरोधियों से थोड़ा सावधान रहें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज आप अपने पूरे अंदाज में दिखेंगे। हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे, जिससे आपकी इच्छा भी मजबूत होगी। आप के प्रति लोगों के मन में आकर्षण जागेगा और वह आपकी बातें सुनेंगे और समझेंगे। कार्य क्षेत्र में आज का दिन बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इनसे बचने के लिए आज के दिन को आराम से गुजर जाने दें। संभव हो तो प्रियतम से आज ना मिलें। माता जी के साथ समय बिताएंगे।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर दिखता है। जहां एक ओर आपके स्वास्थ्य में कुछ कमी देखने को मिलेगी और आप सर्दी खांसी से पीड़ित हो सकते हैं, वहीं आमदनी और खर्चों को संभालने से दिन आर्थिक तौर पर कमजोर रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी तनाव रह सकता है, जिससे मानसिक रूप से आप थोड़ा दबाव महसूस करेंगे। यदि कहीं की यात्रा कर रहे हैं, तो दिन सुगमता से व्यतीत होगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज के दिन आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी। आपका प्रियतम आपके साथ वक्त बिताएगा, जो आपको बहुत रास आएगा। आपके स्वभाव में उग्रता देखने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज काम के क्षेत्र में बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और आपको कोई नई पदवी अथवा इंक्रीमेंट मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए बड़ी चुनौती होगा, क्योंकि इस दौरान वे सिर उठाए खड़े होंगे। हालांकि विरोधियों के प्रति जागरूक रहेंगे और उनसे जीतेंगे। परीक्षा में विद्यार्थियों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी अनुकूल दिखाई देता है। हालांकि प्रेम संबंधों में बिना बात की गलतफहमी रिश्ते को उलझा सकती है।

धनु राशि: धनु राशि वाले किसी लंबी यात्रा पर जाने की प्लानिंग हो सकती है। हालांकि भाग्य में थोड़ी कमजोरी रहेगी, फिर भी अचानक से कोई लाभ आपको मिल सकता है। पिताजी के स्वास्थ्य पर कुछ विपरीत असर आने से उनका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है। आमदनी जरूर बढ़ेगी, लेकिन मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। प्यार के मामले में सफलता मिलेगी। यह बात अलग है कि आपका प्रियतम आज आपसे कुछ खर्चा करवा सकता है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आपकी मानसिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। किसी बिना बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है। जीवन साथी अपने घर वालों के साथ मिलकर आपको कुछ ऐसा कह सकता है, जिससे आपको मानसिक तनाव महसूस हो। वहीं खर्चों में चली आ रही तेजी से आप थोड़े परेशान दिखेंगे। व्यापार में सामान्य लाभ होने से स्थिति पर विचार करेंगे। धन के निवेश के लिए आज का दिन बेहतर नहीं है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन दांपत्य जीवन के नाम रहेगा और आज आप अपने प्रियतम के प्रति काफी रोमांटिक भी रहेंगे और उसके बारे में विचार करेंगे। अंतरंग संबंधों में वृद्धि होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, लेकिन संतान की ओर से थोड़ी चिंता हो सकती है। शिक्षा के मामले में कुछ परेशानी आ सकती है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आपके लिए आज दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। भाग्य थोड़ा कमजोर जरूर रहेगा, लेकिन फिर भी कई काम आपके बन जाएंगे। शिक्षा के लिए आज का दिन बेहतर है और विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्यार के मामले में भी आज आप गंभीर रहेंगे और आपके प्रियतम को यह बात बहुत पसंद आएगी, जिससे आप पर प्यार की बरसात होगी। आमदनी थोड़ी बढ़ेगी, लेकिन गुप्त तरीकों से धन आने से मानसिक शांति भंग होगी। कार्य क्षेत्र में तनाव बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *