जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा दिखाकर अधिकारियों की आंखों का तारा बन सकते हैं। आपको किसी नए निवेश को करने से बचना होगा,नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों से किसी अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे और उनकी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। रिश्तो में यदि कोई तनाव चल रहा था,तो वह दूर होगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपकी मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहना होगा। आज आपके तेज के सामने आपके शत्रु आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी संस्था का प्रमोशन कर सकते हैं। जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं,उन्हें किसी फ्रॉड से सावधान रहना होगा,नहीं तो कोई उनका नुकसान करा सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत के बाद ही परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। आप किसी को उधार दे,तो पूरी जांच पड़ताल करके दे,नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आप अपने खान-पान पर ध्यान दें,नहीं तो आपको पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। लेन-देन के मामले में आपको किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है,इसलिए सावधान रहें। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए परेशानी बनेगा,जिसे आप अपने भाइयों की मदद से सुलझाने में कामयाब रहेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले विरोधियों से सावधान रहें हालांकि दोपहर बाद सीधे बदलेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र में आप का मनोबल ऊंचा रहेगा। दोपहर बाद अपने प्रिय के साथ समय बिताने के अवसर आएंगे। प्रेम जीवन के लिए सुखद दिन रहेगा। परिवार में भी सुख शांति रहेगी, जिससे आपका मन खिला-खिला रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव रहने से मन थोड़ा दुखी हो सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन प्रॉपर्टी संबंधित मामलों के लिए बेहतर रहेगा। कोई डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपको लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा और आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे और जीवन साथी आपको कोई नई सलाह देगा जो आपके बहुत काम आएगी। अभी आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वालों आज का दिन प्रेम के मामलों में बेहतर रहेगा। अपने प्रियतम को साथ लेकर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपके बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में आज मन कम लगेगा हो सकता है, आज आप दफ्तर से छुट्टी ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुख में रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। परिवार की कोई आवश्यकता आपका ध्यान खींचेगी और जिस पर ध्यान देना आवश्यक होगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज दोपहर बाद स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्य में आ रही अड़चन दूर होगी और भाग्य के सहारे कई काम बनेंगे। आमदनी तो बढ़ेगी, लेकिन भाई बहनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। किसी यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी। आज अपने साहस के बल पर प्रयासों में अधिकता दिखाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र के लिए दिनमान थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। जीवनसाथी हर तरीके से आपके साथ खड़ा रहेगा। दोनों साथ मिलकर भविष्य के लाभ के लिए कोई बड़ा निर्णय लेंगे। आज व्यापार में भी दिन अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन के साथ-साथ आपका पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा, लेकिन परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। कुछ अपने आप से रूठ सकते हैं।

धनु राशि: धनु राशि वाले स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर है। दोपहर बाद स्थितियां और बदल सकती है। जब आपके खर्चे भी अधिक होंगे। विरोधियों से सावधान रहें। कोर्ट कचहरी के मामले को आगे के लिए बढ़ा देना बेहतर होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपसे और ज्यादा समय और और ज्यादा ध्यान लगाने की मांग करेंगी।

मकर राशि: मकर राशि वाले खर्चों में कमी होगी, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। आर्थिक तौर पर आप बेहतर महसूस करेंगे। दोपहर बाद कोई परियोजना आपके काम आएगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है। आपका प्रिय आपको भविष्य के लाभ की कोई कामयाब बाद बताएगा, जिससे आप खुश हो जाएंगे। प्रेम जीवन बेहतरीन बनेगा दांपत्य जीवन भी आज आपका बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र की वजह से यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज के दिन आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी मांगलिक व सांस्कृतिक उत्सव में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज छोटे व्यापारियों को व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह अपने धन को खूब खर्च करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं करना है और किया, तो आपका जमा धन भी खर्च हो सकता है और बाद में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है। व्यवसाय के लिए आज आप जिन योजनाओं को बनाएंगे, वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज के दिन आपको रचनात्मक कार्यों में प्रगति मिलेगी, लेकिन आज आपको महिलाओं से बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह कोई वाद विवाद करा सकती है। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी, जिसके कारण आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को आज छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन उन्हें पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी वह लाभ कमा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *