जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले धन के मामले में आज दिन उत्तम रहेगा। आपको उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से मिलने की संभावना बनती दिख रही है,जिससे आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। नौकरी में आपको पूरी लगन व मेहनत से कार्य करने होंगे। वह जल्दबाजी किसी कार्य में ना करें।घर में आज खुशियों का माहौल रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कुछ सुविधा रहेगी।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहेगा। आपको पैतृक संपत्ति मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा वह आपके लिए एक संपत्ति में भी इजाफा होगा। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आंखों में चुभेंगे। जिन पर आप लगाम लगाने की पूरी कोशिश करेंगे। शेयर मार्केट अथवा म्यूचुअल फंड में निवेश करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आप पूरी ऊर्जा से भरपूर रहेंगे,जिसके कारण आप अपने किसी काम को कल पर नही टालेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों की जरूरतों का आप पूरा ध्यान रखेंगे,जिसके बाद वह भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। चुस्ती फुर्ती होने के कारण आप किसी कार्य को कल पर नहीं टालेंगे व पूरा करने का दमखम रखेंगे। जो विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो उन्हें कोई बेहतर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं,जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट होने के कारण काम में असुविधा रहेगी।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज आपको अपने स्वास्थ्य में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके कुछ पुराने छुपे रोग फिर से उभर सकते हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आज व्यापार, नौकरी कर रहे लोगों को अपने कार्य क्षेत्र में छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि आपके मित्र के रुप में हो सकते हैं और आपके सभी बनते हुए कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए आज आपको इनसे सावधान रहने की पूरी कोशिश करनी होगी।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है। यदि वह अपने कमजोर विषय पर पकड़ बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो वह सफलता अवश्य हासिल करेंगे, जिसमें उन्हें अपने गुरुजनों का साथ भी भरपूर मिलेगा, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनको आज किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आज उनका कोई मित्र उनकी चुगली कर सकता है, जिसके कारण उनके अधिकारियों से उनको डांट खानी पड़ सकती है। आज आपको अपने किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने काम पर ध्यान देंगे। दोपहर बाद इनकम में बढ़ोतरी होती हुई नजर आएगी। हल्के खर्चे तो रहेंगे, लेकिन वो चिंता नहीं देंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। हंसी-मजाक से घर और आसपास के लोगों को खुश रखेंगे। संबंधों में समस्याएं कम होंगी।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको कहीं लंबी ट्रेवलिंग का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आप बिजी रहेंगे और जरूरी कामों से आपका ध्यान हट सकता है। इनका मच्छी होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आप चिंतित रहेंगे। कुछ कामों में अटकाव होगा, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां एकदम से आपके पक्ष में आ जाएंगी। भाग्य का साथ मिलेगा और काम बनते चले जाएंगे। आप अपने काम को लेकर निश्चिंत रहें और मजबूती से डटे रहें।

धनु राशि: धनु राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता मग्न रहेंगे। ससुराल से कोई अच्छी खबर आ सकती है। सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में आपकी तीव्र बुद्धि आपके बहुत काम आएगी। अपने साथियों से भी अच्छी ट्यूनिंग रखेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सुबह तक जो चुनौतियां आपको नजर आ रही थीं, दोपहर होते-होते वह कम हो जाएंगी और आप की स्थिति अच्छी हो जाएगी, लेकिन आज के दिन खर्चे बने रहेंगे और इनकम में थोड़ी गिरावट आएगी, इसलिए सावधानी रखें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सिर्फ अपने काम की बातें करें। यदि आप किसी के मामले में दखलंदाजी करेंगे तो आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उनकी छवि खराब करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। कारोबार कर रहे लोगों को भरपूर मात्रा में लाभ मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता वाला रहेगा। अपने बिजनेस के पुराने अनुभवों का आपको आज लाभ मिलेगा। नौकरी से जुड़े जातक अपने काम में व्यस्त रहेंगे। आज जरूरत की चीजों पर ही खर्च करें, नहीं तो आप अपने बचे हुए धन को समाप्त कर देंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपके विचारों का स्वागत होगा और लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी ख्याति फैलेगी। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या थी, तो उसमें भी सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *