मंदसौर में शिवना नदी उफान पर

मध्य प्रदेश। देश के कई राज्यों में बारिश ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और हिमाचल में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। रिहायशी इलाकों में पानी घुसने से कई लोग बेघर हो गए हैं। सभी को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रयागराज में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है। बिहार की राजधानी पटना में घाट डूब गए हैं।

एमपी में भगवान पशुपतिनाथ फिर से जलमग्न:-

एमपी के मंदसौर में लगातार हो रही बारिश के कारण शिवना नदी उफान पर है। सोमवार देर रात शिवना का जलस्तर बढ़ने के बाद यह सुबह तक भगवान पशुपतिनाथ के गर्भगृह तक पहुंच गया। जिससे अष्टमुखी प्रतिमा के नीचे हिस्से के चार मुख पुरी तरह जलमग्न हो गए। यह  एक सप्ताह में दूसरी बार हुआ है कि भगवान पशुपतिनाथ का जलाभिषेक हुआ है।

मध्यप्रदेश में टूटा पिछले छह साल का रिकॉर्ड:-

मौसम विभाग ने बताया कि मध्यप्रदेश में हो रही बारिश ने पिछले छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं सीएम शिवराज ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

मध्यप्रदेश में बाढ़ को लेकर सीएम शिवराज ने की समीक्षा:-

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अतिवृष्टि प्रभावित जिला प्रशासन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर स्थिति की समीक्षा की है।

समीक्षा के मुख्य बिंदु :-

  • मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली।
  • रेस्क्यू से निकाले गए लोगों की समुचित व्यवस्थाओं के निर्देश।
  • राहत कैंप में भोजन इत्यादि की व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।
  • अति वृष्टि या प्रभावित स्थानों में फंसे लोगों को फूड पैकेट बांटने के निर्देश।
  • रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के निर्देश।
  • एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं, जिला प्रशासन और होमगार्ड के जवान भी बोट के द्वारा रेस्क्यू में लगे हुए हैं।
  • गांवो को चिन्हित कर लगातार रेस्क्यू जारी है
  • अधिकारियों ने बताया कि नर्मदा नदी में अब जल स्तर स्थिर हो रहा है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *