पुंछ में खाई में बस गिरने से 11 लोगों की मौत, एलजी मनोज सिन्‍हा ने जताया शोक

जम्मू कश्मीर। बुधवार को जम्मू संभाग के पुंछ जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिले की मंडी तहसील में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास सावजियां में मिनी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही सेना और पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू कर दिया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

उपराज्यपाल ने जताया दुख:-
एलजी मनोज सिन्हा ने पुंछ सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘पुंछ के सावजियां में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है। घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं। पुलिस और सिविल अधिकारियों को घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। मृतकों के परिजन को मदद के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *