ये योगासन बच्‍चों के फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए हैं फायदेमंद…

योग। हर उम्र के लिए कई खास एक्सरसाइज और योगासन हैं। बच्चों के लिए कुछ योगासन हैं, जिनके जरिए उनका दिमागी और शारीरिक विकास होता है। बच्चे जब छोटे होते हैं तब वो अनुशासित भी नहीं होते हैं। ऐसे में योग के जरिए उनको अनुशासित बनाया जा सकता है। योग के जरिए बच्चों का शरीर फ्लेक्सिबल बनता है, जो उनके पॉजिटिव डेवलपमेंट में अहम रोल अदा करता है। योग के जरिए बच्चे पॉजिटिव मेंटालिटी की ओर आकर्षित होते हैं, जिससे वे पढ़ाई-लिखाई और जीवन दोनों में नंबर वन बन सकते हैं। ऐसे ही कुछ आसनों के बारे में जान लीजिए-

ताड़ासन :-

ताड़ासन बेहद सरल और शक्तिशाली आसान है। यह शरीर को मजबूत बनाने के साथ बच्चों के मानसिक रूप से भी सशक्त और अनुशासित बनाता है। बच्चों के लिए ये एक फन एक्टिविटी की तरह होता है।

वक्रासन :-

वक्रासन संतुलन पर काम करने में मदद करता है और मन को शांत करता है। इस मुद्रा में संतुलन बनाए रखने के लिए बहुत अधिक एकाग्रता की आवश्यकता होती है। यह आसन दिमाग और मुंह को आराम देता है। इसको करने के लिए किसी विशेष प्रयास की आवश्यकता भी नहीं होती है इसीलिए बच्चे इसे एंजॉय करते हैं।

बालासन :-

यह एक ग्राउंडिंग पोज़ है जो दिमाग को शांत रखने में कारगर होता है। यह आसन एक रिस्टोरेटिव पोज़ के रूप में भी काम करता है। यह मुद्रा करते समय आप शांत रहें ताकि बच्चे आपको देखकर शांति से इस आसन को करें।

सुखासन :-

सुखासन एक बेहतरीन स्ट्रेस बस्टर है। यह बच्चे के मन को शांति देता है और शरीर को पूरी तरह से आराम देता है। इसका अभ्यास करने से बच्चे का सम्पूर्ण मानसिक विकास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *