जानें मौसम का हाल…

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून-2022 के लौटने का समय आ चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो जाएगा। लेकिन इसके पहले राजधानी दिल्ली एनसीआर, यूपी समेत देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार हैं। आज दिल्ली में बारिश का दौर जारी है। मौसमविदों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में हवा की दिशा बदलने की संभावना है। इसके साथ ही ठंड भी दस्तक दे सकती है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि विदाई के पहले मानसून उत्तर पश्चिमी हिस्सों को फिर तर कर सकता है। अगले तीन दिनों में यूपी, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

आज दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आई। आमतौर पर देश से मानसून 20 सितंबर तक विदा हो जाता है। इसके बाद लोकल स्तर पर सिस्टम बनने से छुटपुट बारिश का सिलसिला अक्टूबर तक जारी रहता है। इस बार भी ऐसी ही संभावना है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार औपचारिक रूप से एक दो दिन में मानसून विदा हो जाएगा।

आठ राज्यों में कम हुई वर्षा:-
मानसून 2022 के तहत देश में औसत रूप से सात फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज हुई है, लेकिन यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, पंजाब, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर में कम वर्षा हुई है। इस कारण यूपी, बिहार, झारखंड में खरीफ फसलों पर असर पड़ सकता है। 19 सितंबर तक देश में 872 मिलीमीटर यानी 32 इंच से ज्यादा वर्षा हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *