ये शहर हैं बेहद खतरनाक, यहां हर वक्‍त मंडराती रहती है मौत…

अज़ब-गज़ब। दुनिया में कई ऐसे शहर हैं जो बेहद खतरनाक हैं। इन शहरों में लोगों का कभी भी मौत से सामना हो सकता है। हम सभी अपने आप को हमेशा सुरक्षित रखते हैं, लेकिन इसके बावजूद कई बार हादसे का शिकार हो जाते हैं। आज हम आपको दुनिया के उन शहरों के बारे में बताते हैं जिन्हें बेहद खतरनाक माना जाता है। सिटीजन काउंसिल फॉर पब्लिक सिक्योरिटी एंड क्रिमिनल जस्टिस ने खतरनाक शहरों की रिपोर्ट तैयार की है।

तिजुआना (मेक्सिको ):-
मेक्सिको के तिजुआना शहर को दुनिया का सबसे खतरनाक शहर माना जाता है। इस शहर में हर दिन करीब सात लोगों की हत्या कर दी जाती है। इस शहर में अपराध का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक लाख लोगों पर 138 लोगों की हत्याएं होती हैं। गरीबी, हिंसक अपराधों जैसे बलात्कार, हत्या और अपहरण के लिए यह शहर बदनाम है। मानव तस्करी और नशीली दवाओं के व्यापार को हिंसा की मुख्य वजह माना जाता है।

कराकास  (वेनेजुएला):-
वेनेजुएला के कराकास का नाम भी दुनिया के खतरनाक शहरों में शामिल है। इस शहर को साल 2017 में खतरनाक राजधानी का नाम मिला था। यह दुनिया के खतरनाक शहरों में तीसरे नंबर पर है। यहां पर एक लाख लोगों पर 100 लोगों की हत्या होती है जिसकी वजह से यह दुनिया के खतरनाक शहरों में शामिल है। माना जाता है कि यहां पर हिंसा की वजह गरीबी और खराब कानून व्यवस्था है।

स्यूदाद विक्टोरिया (मेक्सिको):-
दुनिया के खतरनाक शहरों में पहले, दूसरे के बाद चौथा नंबर पर भी मेक्सिको का स्यूदाद विक्टोरिया शहर है। इस शहर में एक लाख लोगों पर 86 लोगों की हत्याएं होती है। इन हत्याओं की वजह पुलिस, सेना और आपराधिक समूहों के बीच गोलीबारी मानी जाती है। जेल में हिंसा और ड्रग कार्टेल के बीच फायरिंग की वजह से भी मौतें होती हैं।

अकापुल्को  (मेक्सिको ):-
दुनिया के खतरनाक शहरों में मेक्सिको का एक और शहर है जिसका नाम अकापुल्को है। यहां पर एक लाख लोगों पर 111 लोगों की हत्याएं होती हैं। कभी यह शहर हॉलीवुड सेट के लिए खेल का मैदान था, लेकिन अब सड़क पर नशे के लिए लड़ाई हो रही है। इस शहर के पहाड़ी इलाके में 200 से ज्यादा गिरोहों ने अपना गढ़ बनाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *