भारत की ये जगहें सोलो ट्रिप के लिए हैं बेस्ट…

यात्रा। ट्रैवलिंग करना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। लेकिन कई बार दोस्तों या फैमिली मेंबर्स के प्लान और आपके प्लान मैच नहीं करते। ऐसे में अक्सर होता है कि कभी किसी के चलते आपका ट्रिप कैंसिल हो जाता है तो कभी किसी के चलते। ऐसे में आप सोलो ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आप अकेले ही ट्रेवलिंग का, खाने का मजा ले सकते हैं। चलिए जानते हैं भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां आप सोलो ट्रिप पर जमकर एंजॉय कर सकते हैं-

ऋषिकेश:-

ऋषिकेश भारत की बेस्ट और सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां देश से ही नहीं विदेशों से भी सैलानी पहुंचते हैं। तो अगर आप सोलो ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ऋषिकेश जाने का प्‍लान कर सकते हैं। यहां आश्रमों और खाने की व्यवस्था भी निशुल्क है। ऋषिकेश की गंगा आरती, लक्ष्मण झूला, खूबसूरत मंदिर, आश्रम, वशिष्ठ गुफा, गीता भवन सहित कई खूबसूरत लोकेशन्स के मजे ले सकते हैं।

जयपुर:-

जयपुर भी घूमने-फिरने के हिसाब से बेहतरीन जगह है। अगर आप दिल्ली के आस-पास का सोलो ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जयपुर परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। सबसे खास बात ये है कि जयपुर ट्रिप बेहद बजट फ्रेंडली भी है। यहां आप गोविंद देवजी का मंदिर, गुड़िया घर, रामनिवास बाग, चूलगिरी मंदिर, हवा महल जैसी जगहें जा सकते हैं।

धर्मशाला:-

अगर आप सोलो ट्रिप पर जाना चाहते हैं और शांति की तलाश में हैं तो धर्मशाला आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। यह बौद्ध संत दलाई लामा की जन्मस्थली है, जहां मानसिक शांति के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

जीरो घाटी:-

बात जब सोलो ट्रिप की आती है तो घूमने-फिरने के शौकीन लोगों की लिस्ट में जीरो घाटी पहले नंबर पर आती है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरी यह जगह लोगों को अपनी ओर खींचने में कामयाब है। यहां हर सल ‘जीरो फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक’ का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से लोग आते हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *