खुशहाल दाम्पत्य जीवन के लिए इन बातों का रखें ध्यान…

वास्‍तु। वास्तु का हमारे जीवन में विशेष भूमिका है। वास्तु शास्त्र में सुख-शांति, बरकत और खुशहाल जीवन के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। घर पर हर कहीं चीजों को रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं, जो परेशानी का कारण बनते हैं। वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक बेडरूम में कुछ चीजें रखना वास्तु के हिसाब से शुभ नहीं माना जाता है। इससे नींद में बाधा आने के साथ ही दांपत्य जीवन में खटास आने लगती है। आइये जानते हैं बेडरूम में कौन सी चीजें रखने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

सिरहाने के पास ना रखें ये वस्तुएं –
बेडरूम में सिरहाने के पास कुछ वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए, इससे दांपत्य जीवन प्रभावित होता है और आए दिन पति-पत्नी के बीच झगड़े होने लगते हैं। वास्तु नियमों के अनुसार, सिरहाने के पास ओखली नहीं रखना चाहिए, इससे वैवाहिक संबंध में तनाव की स्थिति बनने लगती है। इसी तरह सिरहाने के पास किताबें, मैग्जीन, न्यूजपेपर या कागज नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता आती है और जीवन में सुख-शांति की कमी रहती है।

बोतल, पर्स, तेल लाता है नकारात्मकता –
वास्तु नियम के मुताबिक बेडरूम में सिरहाने के पास पानी की बोतल, तेल रखना शुभ नहीं माना जाता है। इससे चंद्र देव नाराज होते हैं और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी तरह सिरहाने या तकिए के नीचे पर्स भी नहीं रखना चाहिए। इससे आर्थिक संपन्नता में रुकावट आ जाती है और पैसों की तंगी रहने लगती है। कुछ लोग बेडरूम में ही जूते-चप्पल उतारते हैं, जो कि वास्तु के हिसाब से उचित नहीं है। इससे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

इन बातों का ध्यान –
वास्तु नियमों के अनुसार, घर पर चीजों को व्यवस्थित जगह पर ही रखनी चाहिए। घर में फर्नीचर को उत्तर, पूर्व में रखना शुभ माना जाता है। इसी तरह टीवी, फ्रीज को भी उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। आइना भी उत्तर या पूर्व  दिशा में लगाना शुभ होता है, इससे घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास रहता है और जीवन में खुशहाली रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *