गुजरात में पहले चरण का मतदान जारी

गुजरात। गुजरात में पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। 19 जिलों में पड़ने वाली इन 89 विधानसभा सीटों पर कुल 788 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। उधर, दूसरे चरण के मतदान के लिए भी चुनाव प्रचार का आखिरी दौर चल रहा है। ऐसे में आज भी कई जिलों में दिग्गज नेताओं की चुनावी रैलियां होनी हैं। गुजरात विधानसभा अध्यक्ष निमाबेन आचार्य ने भुज के एक मतदान केंद्र पर पहले चरण के लिए अपना वोट डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *