कमजोरी को दूर करने के लिए इन चीजों का करें सेवन…

हेल्‍थ। आजकल की सबसे बड़ी समस्‍या शारीरिक थकान और कमजोरी बन चुकी है। बच्चे हों या युवा थोड़ी सी शारीरिक मेहनत करते ही हांफने लगते हैं। गलत खान-पान और सुस्त जीवनशैली इसकी सबसे बड़ी वजह है। फास्ट फूड लोगों के शरीर को अंदर से खोखला कर रहा है क्योंकि उनमें कोई पोषक तत्व नहीं पाए जाते हैं।

गलत खान-पान की वजह से लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर बनता जा रहा है और यही वजह है कि बीमारियां तेजी से हावी होती जा रही हैं। अगर आज अपने शरीर की कमजोरी दूर करके ताकतवर बनना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में बदलाव कर देना चाहिए। स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के अनुसार, थकान और कमजोरी से छुटकारा पाने के लिए आपको महंगी चीजों की जरूरत नहीं है बल्कि आप अपने आसपास मौजूद कुछ देसी चीजों के सेवन से भी अपने शरीर को ताकतवर बना सकते हैं। तो आइए जानते है उन चीजों के बारे में जो कमजोरी को दूर करता है।
छाछ और दही :-

दूध में व्हे प्रोटीन और कैसिइन प्रोटीन होते हैं। व्हे प्रोटीन विशेष रूप से पाचनशक्ति के लिए सबसे बढ़िया होता है।  व्हे प्रोटीन लगभग सभी एथलीटों के पसंदीदा विकल्पों में से एक है। दूध और दूध से बने उत्पादों में प्रोटीन के अलावा कैल्शियम पाया जाता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत करता है। आपको रोजाना दूध, दही, छाछ और पनीर आदि का सेवन करना चाहिए।

केला :-

केले में भारी मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो शरीर को ताकत देने के साथ-साथ मांसपेशियों में दर्द, सूजन और ऐंठन को रोकता है। पोटेशियम शरीर में ग्लाइकोजन के जरिए मांसपेशियों में प्रोटीन को बढ़ावा देता है। अगर आप एक्सरसाइज करते हैं, तो आपको वर्कआउट के बाद केले को दूध के साथ अवश्‍य लेना चाहिए।

शकरकंद :-

कसरत करने वालो के लिए शकरकंद बेस्ट फूड है। इसमें कम कैलोरी और ज्यादा कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो कसरत के दौरान आपकी ऊर्जा को बनाए रखते हैं। यह फाइबर का भी बढ़िया स्रोत है जो फैट बर्न करने, भूख को कंट्रोल करने, पाचन तंत्र के स्वास्थ्य को बनाए रखने और मांसपेशियों को बढ़ावा देने में सहायक है।

शतावरी :-

शतावरी को सब्जी के रूप में खाया जाता है और यह एक बेहतरीन आयुर्वेदिक जड़ी बूटी भी है। इसमें फोलेट, फाइबर, क्रोमियम और विटामिन ए, सी, ई और के जैसे तत्व पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सिडेंट्स का भंडार होता है, जिसमें सेल को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने की क्षमता होती है। अगर आप कमजोरी से परेशान हैं, तो आपको इसका सेवन अवश्‍य करना चाहिए।

ओट्स :-

ओट्स में हेल्दी कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पाए जाते हैं, जो चयापचय दर को बढ़ावा देते हैं। इसमें विटामिन ई, फोलिक एसिड, थियामिन, बायोटिन, जिंक और आयरनकी मात्रा अधिक होती है। यह आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने में सहायक है। यही वजह है कि इसके सेवन से आपका पेट ठीक रहता है।

नट्स :-

बादाम, काजू और अखरोट जैसे नट्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फैट पाया जाता है। कमजोर लोगों को मांसपेशियों में जान भरने के लिए इनका सेवन जरूर करना चाहिए। काजू और बादाम प्रोटीन, फैट और फाइबर से भरे होते हैं। इन्हें कभी भी खाया जा सकता है। एक्सपर्ट मानते हैं कि इनका ज्यादा फायदे लेने के लिए भिगोकर खाना सही तरीका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *