ये चीजें इम्यूनिटी को करती है कमजोर

हेल्‍थ। पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण का जोखिम बना हुआ है। हालांकि चीन में कोरोना के एक नए वेरिएंट के आने के बाद और संक्रमण के मामलों में आई तेजी को मद्देनजर रखते हुए लोगों में संक्रमण के प्रति चिंता फिर से बढ़ गई है। ऐसे में स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ कोरोना से बचाव के लिए जरूरी उपायों को अपनाने की सलाह दे रहे हैं। मानव शरीर में इम्‍यूनिटी पावर कमजोर होने पर ही संक्रमण का प्रवेश हो सकता है। ऐसे में सामाजिक दूरी, स्वच्छता आदि के साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाने की भी सलाह दी जाती है। लोगों को यह तो पता है कि पौष्टिक खानपान से इम्यूनिटी मजबूत हो सकती हैं। इसके लिए किन चीजों का सेवन करना है, यह भी लोग कुछ हद कर जान गए हैं। हालांकि किन चीजों का सेवन इम्यूनिटी के लिए घातक हैं या इम्‍यूनिटी को कमजोर बनाता है, आइए इसके बारे में जानते है।

 मैदा :-
अक्सर लोग मैदे से बनी चीजों का सेवन करते हैं। हेल्‍थ एक्‍सपर्ट मैदा न खाने की सलाह देते हैं। मैदे से बनी चीजों के सेवन से काफी नुकसान हो सकता है। मैदा आंतों में चिपक जाता है और पाचन क्रिया को बाधित करता है। मैदे का अधिक सेवन कब्ज की शिकायत कर सकता है। वहीं शरीर की इम्यूनिटी को भी कमजोर बनाता है।

सोडा  :-
सोडा पीना बहुत से लोगों को पसंद होता हैं। हालांकि सोडा सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। सोडा का सेवन इम्‍यूनिटी को कमजोर कर सकता है। यदि कोरोना संक्रमण से बचाव करना है तो इम्‍यूनिटी बूस्‍ट करने  के लिए सोडा के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा सोडा काफी नुकसानदायक हो सकता है। यह पाचन शक्ति को भी प्रभावित करता है।

शराब :-
शराब को काफी नुकसानदायक पदार्थ है। शराब पीने से लिवर खराब हो सकता है। इसके अलावा शराब का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी कमजोर बनाता है। ऐसे में शराब का सेवन करने वाले कोरोना की चपेट में आसानी से आ सकते हैं। लिवर की सेहत और कोविड 19 से बचाव के लिए अल्कोहल से दूरी बना लें।

धूम्रपान :-
स्मोकिंग को फेफड़ों को नुकसान पहुचांने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी कमजोर कर सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ धूम्रपान न करने की सलाह देते हैं। शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए सिगरेट का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

सॉफ्ट ड्रिंक्स :-
भले ही कितना ही पौष्टिक भोजन, विटामिन और मिनरल्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना लें, लेकिन गलत चीजों का सेवन शरीर पर अधिक प्रभावी होता है। सॉफ्ट ड्रिंक को इम्यूनिटी के लिए घातक माना जा सकता है। इसलिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने और कोरोना वायरस से बचाव के लिए सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन ना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *