दिल्ली सहित उत्तर भारत में ठंड ने किया बेहाल

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत भारत के उत्तरी और पूर्वी भाग में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। लोगों को घर से निकलने की हिम्मत नहीं हो रही है। कई राज्यों में बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। भीषण ठंड के कारण देश के कई राज्यों में ठंड की वजह से लोगों की मौत की खबरे भी सामने आ रही हैं।  दिल्ली में रविवार सुबह कोहरे की मोटी परत छाई रही, जिससे दृश्यता 100 मीटर से भी कम रही। दिल्‍ली और आसपास के राज्यों में कड़ाके की ठंड और कोहरे की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। शीतलहर और कोहरे के चलते आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर और ठंडे दिन की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार जिस तरह से तापमान नीचे गिर रहा है उसके अनुसार ठंड अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। दिल्ली में आज का न्यूमतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज किया गया। देश के कई शहरों में आज विजिबिलिटी भी काफी कम रही है।

उत्तर प्रदेश में शीतलहर के चलते पारा दिन प्रति दिन नीचे गिरता जा रहा है।  मौसम विज्ञान केंद्र के  मुताबिक रविवार यानी आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा।

ठंड से ठिठुरी दिल्ली:-

शनिवार को सर्दी ने इस सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज इलाका एक बार फिर ठिठुरा, यहां तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री कम 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली में घने कोहरे की वजह से कई ट्रेनें देर हुईं। जिसके चलते यात्रियों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *