जंक फूड खाने की क्रेविंग को रोकने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

टिप्‍स। ज्‍यादातर लोग तरह तरह के व्‍यंजक खाने के शौकीन होते है। लेकिन कभी भी कुछ भी खाने की तलब आना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। अक्सर स्वास्थ्य विशेषज्ञ शरीर के लिए नुकसानदायक चीजों के सेवन से परहेज की सलाह देते हैं। इन खाद्य सामग्रियों में जंक फूड शामिल है, जिसमें अधिक कैलोरी होती है, जो सेहत पर अपना असर दिखाती है। बच्चे हो या बड़े, अक्सर उन चीजों को खाने का मन रखते हैं, जो उनके लिए हानिकारक हो सकती है। इसे क्रेविंग कहा जाता है। एक डायबिटीज के मरीज को मीठे व्यंजन का स्वाद लेने का मन रहता है। उनके लिए खुद को मीठा खाने से रोक पाना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी अनहेल्दी खाने के लिए क्रेविंग महसूस करते हैं और कभी भी उठकर कुछ भी खाना शुरू कर देते हैं, तो यहां आपको क्रेविंग पर नियंत्रण करने के टिप्स बताए जा रहे हैं।तो  चलिए जानते हैं खाने की तलब पर कंट्रोल करने के आसान तरीके।

पानी पीएं :-
अक्सर लोग प्यास महसूस होने पर इसे खाने की तलब समझ लेते हैं। प्यास मिटाने के चक्कर में अतिरिक्त कैलोरी ले लेते हैं। इसलिए जब भी भूख या प्यास महसूस हो तो खूब सारा पानी पीएं। पानी पीने से पेट भरा रहता है और हर वक्त होने वाली फूड क्रेविंग भी नियंत्रित होती है। शरीर भी हाइड्रेट रहता है।

सेहतमंद खाने का स्टॉक :-
स्‍वयं को जंक फूड खाने से रोकने के लिए स्टॉक में सेहतमंद खाना रखना बहुत आवश्‍यक है। जब भी कुछ खाने का मन करें तो हेल्दी स्नैक्स का सेवन करें। चिप्स या कुकीज खाने की बजाय ओट्स, बादाम या अखरोट जैसे नट्स के सेवन से भूख मिटाएं।

स्ट्रेस से दूर :-
ओवर ईटिंग या स्ट्रेस इटिंग की एक वजह तनाव होता है। स्‍ट्रेस की स्थिति में लोग अक्सर अधिक खाने लगते हैं। तनाव को कम करने के लिए खाने की ओर रुख न करें, बल्कि योग करें। योग से तनाव कम होता है और खाने की लालसा पर भी काबू पाया जा सकता है।

समय पर भोजन :-
सही समय पर भोजन न करने से पुन: भूख लग जाती है और अनहेल्दी खाने का मन करने लगता है। इसलिए नाश्ता, दोपहर का खाना या रात का खाना मिस न करें। समय पर भोजन करें। यह भी ध्यान रखें कि पेट भर कर हेल्दी भोजन करें। खाने को अच्छे से चबाकर खाएं। पेट भरा रहेगा तो बार बार भूख नहीं लगेगी।

पर्याप्त नींद :-
नींद मन-मस्तिष्क और तन तीनों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। यदि आप समय पर पूरी नींद लेते हैं तो भूख कम लगती है। रात की अच्छी नींद तनाव को भी कम करती है। इस कारण भूख भी कम लगती है। इसलिए पर्याप्त नींद अवश्‍य ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *