पीठ का कालापन दूर करने के लिए नींबू के साथ इन चीजों का करें इस्तेमाल

ब्‍यूटी टिप्‍स। आज कल की लड़कियां बैकलेस कपड़े पहने के काफी शौकीन है। लेकिन, कई बार ऐसा देखा जाता है कि, लोग अपने शरीर के बाहरी हिस्से का तो काफी ध्यान रखते हैं, वहीं जब बात आती है शरीर के आंतरिक हिस्सों की तो उन पर किसी का ध्यान तक नहीं जाता। इन्हीं में शामिल है पीठ। सफाई की कमी और ज्यादा धूप पड़ने की वजह से पीठ काली पड़ने लगती है। ऐसे में परेशानी तो तब सामने आती है जब कभी बैकलेस कपड़े पहनने पड़ते हैं। पीठ को सही करने के लिए लोग हजारों रुपये तक पार्लरों में खर्च कर देते हैं।

आज हम आपको नींबू का कुछ ऐसा इस्तेमाल बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप अपनी पीठ को अच्छे से साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की आवश्‍यकता नहीं पड़ेगी। आइए देर ना करते हुए आपको बताते हैं कि नींबू के साथ किन चीजों का इस्तेमाल करके आप अपनी पीठ साफ कर सकते हैं।

नींबू और एलोवेरा :-
नींबू और एलोवेरा एक साथ मिलाकर आप अपनी पीठ साफ कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में दो नींबू का रस निचोड़ लें। इसके बाद इसमें दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। यदि ये फ्रेश हो, तो और भी अच्छा रहेगा। दोनों को मिलाकर अच्छे से पीठ पर मसाज करें। कुछ समय बाद इसे धो लें।

बेसन के साथ नींबू :-
आप अगर नींबू और बेसन को एक साथ मिलाकर अपनी पीठ पर लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक टेबलस्पून बेसन लें। इसमें एक नींबू का रस निचोड़कर डालें। इसमें दो चम्मच दही और एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अब इसे पीठ पर लगाकर पांच मिनट के लिए छोड़ दें। हटाने से पहले पीठ पर स्क्रब कर लें।

नींबू और मसूर दाल :-  
नींबू के साथ मसूर की दाल इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में तीन बड़े चम्मच मसूर दाल पाउडर डालें। इसमें दो बड़े चम्मच नींबू का रस मिलाएं। एक छोटा चम्मच एलोवेरा और दही ऐड करें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद पीठ पर लगाएं और इसे अच्छे से सूखने दें। स्क्रब करने के बाद इसे साफ कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *