घर पर मिनटों में बनाएं दही की लस्सी, इसका टेस्ट सभी को आएंगा पसंद

रेसिपी। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। तेज गर्मी में अगर कोई ठंडी-ठंडी दही की लस्सी का गिलास हाथ में थमा दे तो पूरा दिन बन जाता है। दही की लस्सी टेस्टी होने के साथ ही शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। दही की लस्सी शरीर को ठंडा रखने में काफी मदद करती है। इसके साथ ही दही की लस्सी पीने से डाइजेशन भी बेहतर होता है। हेल्थ के लिए दही को काफी फायदेमंद माना जाता है। आप भी अगर दही की लस्सी पीना पसंद करते हैं तो इसे मिनटों में ही तैयार किया जा सकता है।
दही की लस्सी बनाने के लिए किसी विशेष सामग्री की आवश्‍यकता नहीं पड़ती है। इसे सिर्फ दही और चीनी की मदद से भी तैयार किया जा सकता है। घर आए मेहमानों को देसी ड्रिंक सर्व करने के लिए दही की लस्सी परफेक्ट रेसिपी है। आइए जानते हैं दही की लस्सी बनाने का बेहद आसान तरीका।

आवश्‍यक सामग्री
दही – 1/2 किलो
दूध – 1 कप
काजू – 5
बादाम – 5
टूटी फ्रूटी – 1 टी स्पून
मलाई – 2 टी स्पून
चीनी – 1/2 कप
आइस क्यूब्स

बनाने की विधि
स्वादिष्‍ट दही की लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी पतीली लें और उसमें दही डाल दें। इसके बाद दही को 30-40 सेकंड तक मथनी की मदद से मथें। इसके बाद बर्तन में चीनी डालकर दोबारा मथनी से तब तक ब्लेंड करें जब तक कि दही के साथ चीनी एकसार न हो जाए। अब दही में ठंडा दूध मिलाएं और इसे एक बार फिर अच्छी तरह से मथें। मथने की प्रक्रिया 2-3 मिनट तक करें। इससे दही की लस्सी स्मूद बनती है।

अब काजू और बादाम के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें और एक बाउल में ताजी मलाई निकाल लें। आप अगर ठंडी लस्सी पीना चाहते हैं तो बर्तन में तैयार की गई लस्सी को कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने रख दें। जब लस्सी ठंडी हो जाए तो बर्तन निकाल लें और लस्सी को सर्विंग गिलास में डाल दें। इसके ऊपर ताजी मलाई और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें। आखिर में आइस क्यूब्स डालकर ऊपर से टूटी फ्रूटी से सजाएं। इस तरह तैयार है दही की टेस्‍टी लस्‍सी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *