कैबिनेट का फैसला: पायरेसी पर लगेगी रोक, लाया जाएगा सिनेमेटोग्राफ एक्ट 2023

नई दिल्‍ली।  बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने फिल्‍मों की पायरेसी को रोकने के लिए सिनेमेटोग्राफ एक्‍ट 2023 लाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि इस संबंध में आने वाले संसद सत्र में सिनेमेटोग्राफी बिल 2023 लाया जाएगा। फ़िल्म जगत, कलाकारों और प्रशंसकों से जुड़ा हुआ निर्णय लिया गया है। बहुत समय से मांग थी कि पायरेसी पर कुछ किया जाए।

इधर, मोदी सरकार ने नेशनल क्वांटम मिशन के लिए मंजूरी भी दी है। इसके लिए 6,003 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। 2023-24 से 2030-31 तक का इसकी समयसीमा है। इसके लिए चार हब बनाए जाएंगे और इनका संचालन विज्ञान एवं तकनीक विभाग के मिशन डायरेक्टर करेंगे। मिशन को दिशा-निर्देश देने के लिए एक गवर्निंग बॉडी होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *