100 अवैध कॉलोनियो को मिलेगा वैधता का प्रमाण

इंदौर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर करीब 100 अवैध कॉलोनियों को वैधता दी जाएगी। जिसकी प्रक्रिया इंदौर नगर निगम ने पूरी कर ली है। आपको बता दे कि  सीएम शिवराज 23 मई को कॉलोनियों के रहवासी संघ से वर्चुअली वैध कॉलोनी का अधिकार पत्र उन्‍हे सौंपेंगे। वे इंदौर शहर की अवैध कॉलोनियों को वैध करने की घोषणाएं पहले भी चुके थे। लेकिन, इन अवैध कालोनियों को वैध करने के लिए इंदौर नगर निगम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि, शहर के भू-माफियाओं ने अनेकों अवैध कॉलोनिया बसाई हैं। उन्हें कानूनी रुप से वैध करने में कई समस्याएं आ रही थीं। वहीं इसके अलावा शहर की दूसरी अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया भी नगर निगम जल्दी पूरी कर ली जाएगी। पहले नगरीय प्रशासन और आवास विभाग ने 5 से 6 हजार कॉलोनियों को चुनाव से पहले वैध करने की घोषणा की थी। लेकिन, इसमें इतनी जटिलताएं थीं कि इन कॉलोनियों को आसानी से वैध नहीं किया जा सकता था।

इंदौर नगर निगम के रिकॉर्ड में 700 से ज्यादा अवैध कॉलोनियां हैं। इनमें से अधिकांश नदी-नालों, ग्रीन बेल्ट से लेकर प्राधिकरण की योजनाओं में शामिल जमीनों पर काबिज हैं। जिससे इन कॉलोनियों को वैध नहीं किया जा सकता। वहीं बीते दिनों निगम ने पहली खेप में 81 और दूसरी में 19, इस तरह 100 कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया शुरू की थी जो पूरी कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *