BSSC CGL Result Out: बिहार एसएससी सीजीएल प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक‍

 BSSC CGL Result 2023: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर BSSC CGL Result 2023 जारी कर दिया है। प्रीलिम्‍स परीक्षा देने वाले लगभग छह लाख उम्मीदवारों में से कुल 11,240 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया है। जो उम्‍मीदवार इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे वो   अपना रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट – bssc.bihar.gov.in/ पर ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। विभिन्न श्रेणियों के लिए बीएसएससी सीजीएल कट ऑफ भी जारी किया गया है।

अनारक्षित श्रेणी के लिए उच्चतम कट-ऑफ 99.4613854 थी, जबकि सबसे कम 47.9743703 मानसिक विकलांग या बहु विकलांग उम्मीदवारों के लिए थी। वर्ष 2023 के लिए BSSC CGL कट ऑफ जारी किया गया है, जो विभिन्न श्रेणियों के लिए आवश्यक न्यूनतम अर्हक अंक दर्शाता है।
Result ऐसे करें चेक
BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां BSSC CGL Result 2023 लिखा हो।
एक PDF फाइल खुलेगी।
आपका BSSC CGL Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
BSSC CGL Result 2023 चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *