Manipur Violence: नहीं थम रही हिंसा, उपद्रवियों के निशाने पर बीजेपी नेताओं के घर

Imphal News:  मणिपुर में जारी हिंसा शांत होने का नाम ही नहीं ले रही है। मणिपुर के इंफाल शहर में शुक्रवार की रात को झड़प हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों का कहना है कि झड़प के दौरान भीड़ ने बीजेपी के नेताओं के घरों को भी जलाने की कोशिश की।

मिली जानकारी के अनुसार मणिपुर के विष्णुपुर जिले के क्वाकटा और चुराचांदपुर जिले के कंगवई से पूरी रात गोलीबारी होती रही। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी इंफाल के इरिंगबाग पुलिस थाने में लूट और विधायक बिस्वजीत के घर में भी आग लगाने की कोशिश की गई।

सुरक्षाबलों ने आधी रात तक निकाला संयुक्‍त मार्च

उपद्रवियों को रोकने के लिए सेना, असम राइफल्स और मणिपुर रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने इंफाल में आधी रात तक संयुक्त मार्च निकाला। उन्होंने बताया कि लगभग एक हजार की भीड़ ने महल परिसर के पास स्थित इमारतों में आग लगाने की कोशिश की थी।

आपकों बता दें कि भीड़ को शांत करने के लिए आरएएफ ने आंसू गैस के गोले दागे और रबड़ की गोलियां भी चलाई। बीती आधी रात को उपद्रवियों ने शिंजेमई में भाजपा दफ्तर का घेराव किया, लेकिन नुकसान पहुंचाने में नाकाम रहे। भीड़ ने भाजपा की महिला यूनिट की अध्यक्ष शारदा देवी के घर में भी तोड़फोड़ करने की कोशिश की लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। दरअसल उपद्रवी भाजपा नेताओं के घरों को निशाना बना रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *