Ayodhya: रामजन्म भूमि पथ का कल होगा शुभारंभ, ट्रस्ट के महासचिव ने दी जानकारी

Ram Janmabhoomi Marg: राम जन्मभूमि मंदिर को जोड़ने वाले तीन मार्गो में से एक राम जन्मभूमि मार्ग का कल यानी रविवार को शुभारंभ किया जाएगा। जिसकी जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी। उन्होंने बताया कि बेहद खूबसूरत और करीब 100 फीट चौड़े, 800 मीटर लंबे इस मार्ग से दर्शन शुरू होने से बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आराम से दर्शन की सुविधा मिलेगी।

ट्रस्ट के महासचिव मुताबिक रविवार की दोपहर ड़ेढ बजे से एक भव्य कार्यक्रम के साथ यह दर्शन मार्ग श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। आपको बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ ही हजारों करोड़ की विकास योजनाओं पर काम चल रहा है जिससे कि रामनगरी को वैश्विक स्तर पर पहचान दी जा सके और अयोध्या को यरुशलम ओर वेटिकन सिटी की तर्ज पर पहचान मिल सके। अयोध्या के विकास का मास्टर प्लान गहन अध्ययन करने के बाद तैयार किया गया है। वर्तमान में अयोध्या को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए 32 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *