Independence day 2024: स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू ने दी वीरता पदकों को मंजूरी, जानें किन्हें मिला कौन सा सम्मान

Independence day 2024: स्वतंत्रता दिवस 2024 की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा आदि के विभिन्न कर्मियों के लिए वीरता और सेवा पदक को मंजूरी दी है.

बीते साल अनंतनाग में आतंकवादियों से लड़ते हुए अपनी जान गंवाने वाले भारतीय सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह को भी मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है. बता दें कि सेना के तीन जवानों समेत कुल 4 कर्मियों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है.

सशस्त्र बलों और CAPF को 103 मेडल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2024 की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 103 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी. जिनमें तीन मरणोपरांत सहित चार लोगों को कीर्ति चक्र, चार मरणोपरांत सहित 18 शौर्य चक्र, सेना पदक (वीरता) के लिए एक बार, दो मरणोपरांत सहित 63 सेना पदक (वीरता), 11 नाव सेना पदक (वीरता) और छह वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं.

इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न सैन्य अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए आर्मी डॉग केंट (मरणोपरांत) समेत 39 मेंशन इन डिस्पैच को भी मंजूरी दे दी है. इन ऑपरेशनों में ऑपरेशन रक्षक, ऑपरेशन स्नो लेपर्ड, ऑपरेशन सहायता, ऑपरेशन हिफाजत, ऑपरेशन ऑर्किड और ऑपरेशन कच्छल शामिल हैं.

इसे भी पढें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *