Modi Government Achievements : प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्ष पूरे होने के मौके पर 10 से 21 जून तक प्रदेश व्यापी अभियान चलाया जाएगा। सरकार न कहा कि यह अभियान विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों पर केंद्रित होगा। सीएम योगी पत्रकार वार्ता करेंगे और प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी सभी जिलों में लगाई जाएगी वहीं मंडल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन होगा।
बता दें कि सीएम योगी के प्रेस कान्फ्रेंस के बाद जिला स्तर पर 11 व 12 जून को प्रेस कान्फ्रेंस होंगी। इसमें पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सरकार के मंत्री या सांसद संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक, जिलों में प्रबुद्ध समागम होगा।
इंटरनेट मीडिया पर भी वीडियो होंगे अपलोड
भारत सरकार ने कहा कि इसमें विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष एवं सशक्त भारत-सुरक्षित भारत विषय हैं। इस दौरान इसके वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर भी अपलोड किए जाएंगे। इंटरनेट मीडिया से जुड़े लोगों के लिए डिजिटल प्रतियोगिता ‘बदलता भारत मेरा अनुभव’ विषय पर कराई जाएगी।
भारत संकल्प सभा का आयोजन
जानकारी के मुताबिक, मंडल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन 13 से 15 जून तक किया जाएगा। वहीं आयोजन में उपस्थित लोगों को विकसित भारत के लिए संकल्प दिलाने के साथ ही संकल्प की प्रति भी भेंट की जाएगी और शक्ति केंद्रों पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आयुष्मान योजना के लगाएं जाएंगे कैंप
बता दें कि इस आयोजन को लेकर नगरीय क्षेत्रों में मोहल्ला चौपाल एवं पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन होगा। जानकारी के मुताबिक, इसमें आयुष्मान योजना के कैंप लगाए जाएंगे जिसमें 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों का पंजीकरण कराने के साथ ही उन्हें आयुष्मान कार्ड वितरित किया जाएगा और भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों से जुड़े साहित्य घर-घर पहुंचाएंगे।
इसे भी पढ़ें :- उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर डीजे के ऊंचाई की तय की गई सीमा, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई