Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हादसे वाली जगह पहुंच गए हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने स्थानीय अधिकारियों के साथ दुर्घटना स्थल पर जमीनी स्थिति का आकलन किया। इसके बाद वे सिविल अस्पताल गए, जहां वे पीड़ितों से मिले।
अमित शाह ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर हालात का लिया जायजा
हादसे में अब तक 297 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई और सिर्फ एक यात्री की जान बच पाई है। मृतकों में 229 लोग यात्री थे, जबकि 12 विमान के क्रू मैंबर्स थे। साथ ही प्लेन क्रैश करने के बाद जिस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा था वहां भी 56 लोगों की जान चली गई है। गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया था। इस बीच विमान हादसे की जांच भी तेज हो गई है।
पीएम मोदी ने की घायलों से मुलाकात
पीएम मोदी अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में पहुंच गए हैं। यहां वह घायलों से मुलाकात कर रहे हैं।
अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर हुए प्लेन क्रैश में अब तक 265 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था।
विमान जिस मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा, वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हालांकि, अभी पुष्टी नहीं हुआ है कि हॉस्टल में कितनी मौतें हुई हैं। 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी के मारे जाने की खबर आ रही है।
पीएम मोदी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। सबसे पहले वे घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे। इसके बाद वे सिविल अस्पताल गए, जहां वे करीब 10 मिनट पीड़ितों से मिले।
एअर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे।
इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं, जबकि सिर्फ एक यात्री की जान बची है।
इसे भी पढ़ें:-सीएम योगी ने मेधावियों को किया सम्मानित, कहा-छात्र करें खूब मेहनत