24 August 2025 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 24 अगस्त को शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है. इस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शिव योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
24 August 2025 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
इस सप्ताह आपके लिए नए अवसरों के द्वार खुलेंगे। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं तो किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सफलता मिलेगी। करियर और कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, मौसमी रोग परेशान कर सकते हैं। प्रेम और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
वृषभ राशि
इस सप्ताह आप हर कार्य को सोच-समझकर करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान से जुड़ी बड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। कारोबार में विस्तार की योजना बनेगी और विदेश से लाभ होगा। राजनीति और समाजसेवा से जुड़े जातकों को सफलता मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।
मिथुन राशि
आपके लिए यह सप्ताह व्यस्तताओं और यात्राओं से भरा रहेगा। यात्रा शुभ फलदायी होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले आपसी समझौते से निपट सकते हैं। कारोबारी जातकों को बाजार में तेजी से लाभ मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आय के नए स्रोत बनेंगे।
कर्क राशि
यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला है। कार्यक्षेत्र में विवाद और अचानक खर्च से तनाव बढ़ सकता है। विरोधियों से सावधान रहें और पार्टनरशिप में सावधानी बरतें। मध्य सप्ताह में बड़े बदलाव चुनौतीपूर्ण रहेंगे। परिवार और रिश्तों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। शिक्षा और करियर में सफलता पाने के लिए अभी धैर्य रखना होगा।
सिंह राशि
आपके लिए यह सप्ताह शुभ और सौभाग्यशाली साबित होगा। करियर और कारोबार में मनोकामनाएं पूरी होंगी। साझेदारी में लाभ होगा। प्रभावशाली लोगों से संबंध बनेंगे। वाहन, भूमि या संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। पैतृक संपत्ति के योग बनेंगे। रिश्तों में मधुरता रहेगी और वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।
कन्या राशि
यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित रहेगा। आधे-अधूरे मन से काम करने से बचें। आर्थिक मदद में देरी हो सकती है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसमें सेहत का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। रिश्तों में विनम्रता से ही सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें।
तुला राशि
तुला राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति या सम्मान मिलने के संकेत हैं। किसी मित्र की पहचान से विवाह संबंधी बातचीत आगे बढ़ सकती है। सिर भारी लगने या तनाव महसूस होने की संभावना है, आराम और ध्यान आवश्यक है।
वृश्चिक राशि
कार्ड्स बता रहे हैं कि विदेश से जुड़े किसी अवसर से व्यापार में लाभ होगा। रिश्तों में दूरी न बढ़े, इसके लिए जीवनसाथी या साथी को समय दें। सर्दी-जुकाम या गले की खराश परेशान कर सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के लोग आज ऑफिस या कार्यक्षेत्र में सही संवाद न बना पाने के कारण कुछ मौके खो सकते हैं। विवाह संबंधी निर्णय मनोनुकूल रहेंगे जिससे संतोष मिलेगा। सेहत में बुखार या कमजोरी की शिकायत हो सकती है।
मकर राशि
व्यापारी वर्ग को आज इस बात पर ध्यान देना होगा कि मेहनत के बदले कितना वास्तविक लाभ मिल रहा है। जीवनसाथी को समझने और उनके स्वभाव को जानने की कोशिश करें। पैरों में दर्द और थकान परेशान कर सकती है।
कुंभ राशि
आज की गई व्यापारिक यात्रा आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। केवल किसी की बाहरी छवि देखकर आकर्षित न हों, उनके विचार और स्वभाव को भी समझें। पेट की गड़बड़ी या डायरिया जैसी दिक्कत हो सकती है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज इवेंट मैनेजमेंट या कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करने वाले लोगों को क्लाइंट की सलाह पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा। मानसिक बेचैनी रिश्तों में भी असर डाल सकती है। गलत खानपान से पेट संबंधी संक्रमण संभव है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)