मलेशिया में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर लेने खुद पहुंचे प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मलेशिया के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंच गए हैं. कुआलालंपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम उन्हें लेने खुद वहां पहुंचे. यह प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया की तीसरी आधिकारिक यात्रा है और द्विपक्षीय संबंधों के बढ़ने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है.

एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का हुआ शानदार स्वागत 

कुआलालंपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जबरदस्त स्वागत हुआ. मलेशिया के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को गले लगाया और उनका हालचाल पूछा. इसके बाद वह दोनों नेता एक ही कार से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए.

पीएम मोदी ने कहा-स्वागत से अत्यंत भावुक

मलेशिया पहुंचकर पीएम मोदी ने कहा, “कुआलालंपुर पहुंच गया हूं. एयरपोर्ट पर मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं बहुत खुश हूं. मैं हमारी बातचीत और भारत और मलेशिया के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं.”

थोड़ी देर में भारतीयों को करेंगे संबोधित 

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए कुआलालंपुर की सड़कों पर मोदी के पोस्टर लगाए गए हैं. जगह-जगह होर्डिंग लगाई गई है, जो मलेशिया और भारत की दोस्ती की गरमाहट को बताने के लिए काफी है. बता दें कि आज शाम प्रधानमंत्री मोदी कुआलालंपुर में “सेलामत दातंग मोदी जी” नाम के एक कम्युनिटी रिसेप्शन में शामिल होंगे, जिसमें भारतीय मूल के लगभग 15,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

पीएम मोदी ने बताया किन मुद्दों पर होगी बात

प्रधानमंत्री के रवाना होने से पहले एक बयान में बताया गया कि मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बातचीत में रक्षा और सुरक्षा में सहयोग को आगे बढ़ाने, आर्थिक और इनोवेशन संबंधों को मजबूत करने और आपसी हित के उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:-महाशिवरात्रि पर करें ये महाउपाय, मिलेगा मनचाहा लाइफ पार्टनर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *