PNB में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 5138 पदों पर निकलीं बंपर भर्ती

PNB Recruitment 2026: सरकारी बैंक में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. पंजाब नेशनल बैंक की ओर से अप्रेंटिसशिप के 5138 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 तक जारी रहेगी. पात्र एवं इच्छुक उमीदवार भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bfsissc.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. ऑफलाइन या अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे.

आवेदन की तारीखें

पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 24 फरवरी 2026 तक चलेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी समय में वेबसाइट स्लो होने या तकनीकी समस्या की संभावना रहती है. 

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, कॉलेज या  संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए.

आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए.

कैसे होगा सेलेक्शन

चयन के लिए उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा पास करनी होगी. जिसमें सामान्य जागरुकता, अंग्रेजी, मात्रात्मक योग्यता (मैथ्स) और रीजनिंग के प्रश्न पूछे जांएगे. इसके बाद स्थानीय भाषा टेस्ट भी हो सकता है.

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

पंजाब नेशनल बैंक अपरेंटिसशिप के दौरान ग्रामीण/अर्ध-शहरी/शहरी शाखाओं के लिए 12300 रुपये और महानगरीय शाखाओं के लिए 15000 रुपये प्रति माह तय किया गया है.

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/EWS पुरुष उम्मीदवारों के लिए 944 रुपये, सामान्य/ओबीसी/EWS महिला उम्मीदवारों के लिए 708 रुपये और एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 236 रुपये है.

कैसे करें आवेदन?
  • PNB की आधिकारिक वेबसाइट bfsissc.com पर जाएं. 
  • अप्रेंटिस भर्ती लिंक पर क्लिक करें. 
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें. 
  • आवेदन फॉर्म भरें. 
  • फीस का भुगतान करें. 
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें.

इसे भी पढ़ें:-क्या आप भी फैटी लिवर से हैं परेशान, तो आज से ही शुरू करें ये काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *