Aaj Ka Rashifal: सोमवार को इन राशिवालों पर होगी खुशियों की बरसात, बनेंगे सभी बिगड़े काम

9 March 2026  ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 9 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है.

इस दिन  सुबह से लेकर दोपहर 04:11 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद देर रात तक अनुराधा नक्षत्र रहने वाला है. वहीं, दिन की शुरुआत में व्याघात योग रहेगा, जिसका समापन सुबह 07:35 मिनट पर होगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.

9 March 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. आज कुछ पैसों की दिक्कत हो सकती है. आपको इस मामले में किसी बड़े की मदद मिल सकती है. परिवार के लोगों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है. वैवाहिक लोगों के लिए जीवन अच्छा रहेगा.

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए उत्‍तम रहने वाला है. आज आपको अचानक से धनलाभ हो सकता है. खर्चों से राहत मिल सकती है. पारिवारिक तौर पर दिन अच्छा रहेगा. आपका जीवनसाथी आपका ख्याल रखेगा.

मिथुन राशि

आज के दिन आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है. आज आपको अच्छा महसूस होगा. व्यापार करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आपको लाभ हो सकता है. जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है.

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्‍य रहने वाला है. आर्थिक तौर पर आपके जीवन में सुधार आएगा. किसी रिश्तेदार के सहयोग से तरक्की कर सकते हैं. आप काम में व्यस्त रह सकते हैं.

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए अच्‍छा रहने वाला है. मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव बीमारी का कारण बन सकता है. रिश्तेदार से पैसा उधार लिया है तो इसे लौटा दें. जीवनसाथी आपको समय दे सकता है.

कन्या राशि

आज का दिन आपके मिला जुला रहने वाला है. आपको किसी खुश खबर के मिलने से अच्छा लगेगा. पैसा कमा सकते हैं. प्रेम के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ नजदीकी महसूस करेंगे.

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्‍य रहने वाला है. आज धन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है लेकिन आप सूझबूझ से मुनाफा कर सकते हैं. विदेश से जुड़ा व्यापार करने वालों को लाभ मिल सकता है.

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए अच्‍छा रहने वाला है. आपका लव पार्टनर आपके दिन को खुशनुमा बना सकता है. आप आर्थिक परियोजना में निवेश कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ किसी कारण विवाद हो सकता है.

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. आपको ससुराल के पक्ष से लाभ मिल सकता है. प्यार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. आपको जीवनसाथी के साथ अच्छा महसूस होगा.

मकर राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. यात्रा से बचना बेहतर रहेगा क्योंकि थकान महसूस हो सकती है. काम में व्यस्तता बनी रहेगी. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए समान्‍य रहने वाला है. आज आपकी सेहत खराब हो सकती है. आप शराब पीने या धूम्रपान करने की आदत को छोड़ दें. काम के दबाव के कारण आप थोड़ा नाराज हो सकते हैं.

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है. किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है इससे आपकी यादे ताजा हो जाएंगी. सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं.

 इसे भी पढें:-स्पेस में माइक्रोग्रैविटी के बीच खुद को कैसे फिट रखते हैं एस्ट्रोनॉट्स? जानिए कैसे करते हैं एक्सरसाइज

 (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *