ALP के 11,127 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन

RRB ALP recruitment: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी. इच्छुकों उम्मीदवार 14 जून 2026  तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे और इसके लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

असिस्टेंट लोको पायलट के इन पदों पर आवेदन करने के लिए 10वीं पास होने के अलावा संबंधित ट्रेड (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, डीजल मैकेनिक आदि) में ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है. इसके अलावा इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री (B.E./B.Tech) वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो इसके लिए 18 साल से लेकर 30 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियम के हिसाब से छूट मिलेगी. 

चार चरणों में होगी परीक्षा 
  • सबसे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1) होगा
  • इसके बाद दूसरा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 2) होगा
  • तीसरे नंबर पर कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) लिया जाएगा
  • इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा. 
कितना है आवेदन शुल्क?

सामान्य/ओबीसी (General/OBC): ₹500

SC/ST/महिला/पूर्व सैनिक/EBC: ₹250

इसे भी पढ़ें:-PM मोदी से मिले CM मोहन यादव, किसानों के हित में हो रहे काम की दी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *