Ayodhya: देशभर में रामनवमी का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. अयोध्या में दोपहर 12 बजे रामलला के माथे पर सूर्य की किरणों से विशेष सूर्य तिलक किया गया है. बता दें कि भगवान राम का जन्म दोपहर 12 बजे हुआ था. वे सूर्यवंशी हैं, इसलिए आज दोपहर ठीक 12 बजे सूर्य देवता अपनी किरणों से रामलला को तिलक किया. सूर्य की किरणें रामलला के माथे पर लगभग 4 मिनट तक पड़ीं.
सूर्य तिलक के बाद होगी रामलला की महाआरती
रामनवमी के मौके पर रामलला का जन्मोत्सव सुबह से ही विभिन्न अनुष्ठानों के साथ शुरू हो गया. सबसे पहले प्रभु रामलला को दूध, दही, शहद और सरयू नदी के जल से स्नान करवाया जाएगा. इसके बाद उन्हें कीमती आभूषण और सुंदर पोशाक पहनाई जाएगी. दोपहर 12 बजे सूर्य तिलक के बाद महाआरती का आयोजन हुआ.
पूरे भारत में श्रद्धा के साथ मनाई जाती है राम नवमी
देशभर के मंदिरों में रामनवमी की रौनक छाई हुई है. भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण का दौर चल रहा है. अयोध्या में यह दिन खास है, क्योंकि यहां भगवान राम का जन्म हुआ था. भक्त इस अवसर पर प्रभु राम से शांति, सद्भाव और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. रामनवमी के दौरान लोग 9 दिनों का व्रत रखते हैं, जिसमें शराब, धूम्रपान से परहेज, सात्विक शाकाहारी भोजन और प्रार्थना-ध्यान शामिल होता है.
सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस कार्यक्रम की जानकारी दी थी. श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरी निगरानी रखी जा रही है.
इसे भी पढ़ें:-CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं शिकायतें, बोलें- गुंडागर्दी करने वालों को तुरंत भेजो जेल