BRO recruitment 2026: भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बीआरओ भर्ती 2026 के लिए विज्ञापन संख्या 01/2026 जारी किया है. केवल भारतीय नागरिक पुरुष उम्मीदवार ही ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र हैं. भर्ती के लिए कुल 899 रिक्तियों की घोषणा की गई है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 18 अप्रैल 2026 से शुरू हो सकते हैं और मई तक आवेदन भरे जाएंगे.
किन-किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग ट्रेड्स में वैकेंसी निकाली गई है. इनमें ड्राफ्ट्समैन के 42 पद, हिंदी टाइपिस्ट के 10 पद, स्टोर कीपर टेक्निकल के 300 पद, ऑपरेटर कम्युनिकेशन के 261 पद, ऑपरेटर एक्सकैवेटिंग मशीनरी के 207 पद और इलेक्ट्रीशियन के 79 पद शामिल है. इस तरह से कुल 899 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिन्हें अलग-अलग वर्गों में बांटा जाएगा. ताकि सभी कैटेगरी को अवसर मिल सके.
पात्रता
- शैक्षिक योग्यता: विभिन्न पदों के लिए 10वीं, 12वीं, ITI या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/डिग्री आवश्यक है।
- आयु सीमा: पदों के अनुसार 18-25 या 27 वर्ष के बीच (आरक्षित वर्गों के लिए नियमों के अनुसार छूट)।
चयन प्रक्रिया?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन अलग-अलग चरणों के आधार पर किया जाएगा. इनमें लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, स्किल या प्रैक्टिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल हो सकती है.
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की ऑफिशियल वेबसाइट bro.gov.in पर जाएं.
- BRO Recruitment 2026 पर क्लिक करें.
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें. पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें.
- एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
- आवेदन फीस भरें. अब सबमिट पर क्लिक करें.
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें. इसकी एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें.
इसे भी पढ़ें:-शरीर के अंदर जमी गंदगी का होगा पूरी तरह सफाया, ये नेचुरल तरीके बॉडी को करेंगे डिटॉक्स